Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

एक होमगार्ड ड्यूटी के दौरान वाहन चालक से अवैध वसूली करने के मामले में पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पीएस डीएलएफ फेज -3, गुरुग्राम की टीम ने आज सोमवार को एक होमगार्ड को अवैध वसूली करने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपित होमगार्ड ड्यूटी के दौरान वाहन चालक से उपहार के रूप में अवैध वसूली कर रहा था , की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इस मामले में पीएस डीएलएफ -फेज 3 गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत आरोपित होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके आगे की कार्यवाही पुलिस कर रही है। 
 
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनाँक 08.11.2026 को सोशल मीडिया पर एक होमगार्ड द्वारा उपहार के रूप में अवैध वसूली करने की एक वीडियो गुरुग्राम पुलिस के संज्ञान में आई। वायरल वीडियो पर पुलिस पीएस डीएलएफ फेज-3, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अवैध वसूली करने वाले होमगार्ड के खिलाफ मुकदमा संख्या 214 दिनांक 08.11.2026, धारा 308(2) BNS के तहत अंकित किया गया।

पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए कल दिनांक 08.11.2026 को ही आरोपित होमगार्ड ओमकार (नंबर 293/GGM), निवासी गांव हिलालपुर, जिला नूंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने आगामी कार्यवाही करते हुए आरोपित  होमगार्ड को  न्यायालय में पेश किया गया।  अनुसंधान जारी है।  

Related posts

क्रिकेटर एमएस धोनी का पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर नोएडा से गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: फर्जी दस्तावेजों पर बैंक से 48 लाख रुपए का लोन लेकर फरार हुए एक आरोपित को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: 5 लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में आरोपित डॉ.रवि विमल के बैंक लॉकर से और मिले 40 लाख रुपये।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x