Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

दिवाली की रात एक शख्स की उसी कार में गोली मार कर सनसनीखेज हत्या कर दी, मृतक पर 2 हत्या सहित कुल 8 मुकदमे दर्ज है।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दिवाली की रात एक कार में एक शख्स की अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग गोली मार कर सनसनी खेज हत्या कर दी, और वारदात को अंजाम देने के बाद, सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। ये सनसनीखेज वारदात गांव सिंघरवाली, गुरुग्राम के समीप बस स्टेंड पर अंजाम दिया गया था। मृतक की पहचान दीपक उम्र 35 वर्ष निवासी गांव सिंघरावाली, जिला गुरुग्राम के रूप में हुई है। मृतक दीपक पर 2 हत्या, हत्या की कोशिश सहित कुल 8 मुकदमा दर्ज है। इनमें 4 मुकदमे गुरुग्राम के विभिन्न थानों में दर्ज है। इस मामले में थाना विलास पुर में हत्या से संबंधित कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। 

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सोमवार को थाना बिलासपुर, गुरुग्राम में एक सूचना दीपक (उम्र-35 वर्ष) निवासी गांव सिधरावली, गुरुग्राम की गांव सिधरावली बस स्टैंड पर गोली मारकर हत्या होने के संबंध में प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची जहां पर एक व्यक्ति एक कार की अगली सीट पर मृत अवस्था में पड़ा था जिसके गोली लगी हुई थी। पुलिस टीम द्वारा सीन-ऑफ-क्राइम, फिंगर प्रिंट टीमों से घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया।

मृतक के चाचा ने पुलिस टीम को शिकायत के माध्यम से बताया कि उसका भतीजा दीपक रविवार ,दिवाली की रात को अपनी कार लेकर कहीं गया था। सुबह लगभग 8 बजे इन्हें सूचना मिले कि उसके भतीजे दीपक की गांव सिधरावली बस स्टैंड पर किसी ने गोली मार कर हत्या कर दी है। जब इन्होंने जाकर देखा तो उसका भतीजा मृत अवस्था में कार में पड़ा हुआ था जिसको गोली लगी हुई थी।

किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके भतीजे की गोली मारकर हत्या की है। प्राप्त शिकायत पर थाना बिलासपुर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया।उनका कहना है कि मृतक दीपक के भी आपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि मृतक के खिलाफ भी हत्या, लड़ाई-झगड़ा करने, शस्त्र अधिनियम, प्रिजनर एक्ट के तहत 4 मुकदमा  गुरुग्राम में अंकित है।

पुलिस टीम द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। पोस्टमार्टम उपरान्त शव को  परिजनों को सौंपा जाएगा। इस मामले में आरोपित की पहचान व गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच सहित विभिन्न टीमें गठित की गई हैं, जल्दी ही आरोपित  को मुकदमा  में  गिरफ्तार किया जाएगा।  

Related posts

दुबई में वीजा और नौकरी की पेशकश करने वाले अंतरराज्यीय रैकेट का भंडाफोड़,1000 युवाओं से धोखाधड़ी।

Ajit Sinha

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने अपनी धर्मपत्नी सहित गुरुग्राम में दुर्गा पूजा कार्यक्रम में की शिरकत

Ajit Sinha

गुरूग्राम में यूरोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के सम्मेलन को किया सम्बोधित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x