Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

डीएसपी सुरेंद्र सिंह को देंगे शहीद का दर्जा- मुख्यमंत्री मनोहर लाल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नूंह में ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों की आहूति देने वाले हरियाणा पुलिस के डीएसपी सुरेंद्र सिंह को शहीद का दर्जा देने का ऐलान किया है । मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरेंद्र सिंह ने पूरी बहादुरी और ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करते हुए अपने जीवन का बलिदान दिया है । उनका यह बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरेंद्र सिंह की कर्तव्यनिष्ठा और बहादुरी पर हम सभी को गर्व है।

उन्होंने कहा कि नूंह में हुई घटना दुखदायक है। राज्य सरकार प्रदेश में खनन माफिया पर लगाम लगाने को प्रतिबद्ध है। मामले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा । उन्होंने कहा कि माइनिंग इलाके के पास पुलिस चौकियां स्थापित की जाएगी साथ ही दूसरे राज्यों से लगते  बॉर्डर पर भी चौकियां बनाई जाएंगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिस डंपर से डीएसपी की हत्या की गई उसकी  पहचान कर ली गई है। डंपर के मालिक की आसपास ही छिपे होने की सूचना है। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द दोषियों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। डीजीपी और एडीजीपी सीआईडी को मौके पर जाने के भी निर्देश दिए हैं।

Related posts

फरीदाबाद: घर में दरवाजा ठीक करने आए कारपेंटर ने घर में अकेली महिला को पाकर किया जबरन बलात्कार -अरेस्ट

Ajit Sinha

विद्यार्थियों की मांग मानने की बजाय, उनको एफआईआर का डर दिखा रही है सरकार- भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Ajit Sinha

प्रेमी के बाद प्रेमिका ने की खुदकुशी, फिर लड़की की सहेली ने उठाया ये कदम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x