Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा पुलिस की एसटीएफ ने 66000 से अधिक नशीली गोलियां व 40 पेटी अवैध शराब के साथ दो शख्स को किया गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने कुरुक्षेत्र जिले में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 66,240 नशीली प्रतिबंधित गोलियां व 40 पेटी अवैध शराब बरामद की है।
 
हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ की एक टीम द्वारा अल्प्राजोलम की 57,600 गोलियां और ट्रामाडोल की 8,640 गोलियां बरामद की गई। पकडे गए आरोपियों की पहचान ठास्का मिरजी, थाना इस्माईलाबाद निवासी कालू राम और धर्मपाल के रूप में हुई है। आरोपी कालू राम के घर से एसटीएफ अंबाला की टीम ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली गोलियां और 40 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की है।
आरोपियों को मादक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।  

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा प्रदेश में कोरोना केसों में आज आई जबर दस्त उछाल, केस पहुंचा 8841 तक-रिपोर्ट पढ़े

Ajit Sinha

6 लाख के ईनामी कुख्यात गैंगेस्टर रोहित व उसके सहयोगी प्रवीण ने एसीपी पंकज व सब इंस्पेक्टर प्रियंका पर चलाई गोली, दबोचे गए  

Ajit Sinha

मामूली विवाद के बाद दो पक्ष के बीच लाठी डंडे चले और हुई पत्थरबाजी, वीडियो वायरल,3 गिरफ्तार

Ajit Sinha
error: Content is protected !!