Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़: फरीदाबाद के गांव जाजरू के खेतों में एक साथ दो तेंदुआ को देखा गया हैं, सीसीटीवी कैमरे में कैद-देखें

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: आज तड़के फरीदाबाद के गांव जाजरू में दो तेंदुआ को एक साथ खेतों में देखा गया हैं। तेंदुआ की यह तस्बीर वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने इस बारे में वाइल्ड लाइफ वालों  को फोन किया हैं। अब वाइल्ड लाइफ की टीम मौके पर पहुँच कर दोनों तेंदुआ की सरगर्मी से तलाश कर रहीं हैं। 

चश्मदीद वीरेंद्र सिंह का कहना हैं कि  आज तड़के लगभग तीन बजे गांव जाजरू में उनके और राज कुमार व शांति के खेतों में दो तेंदुआ को एक साथ देखा गया। इन दोनों तेंदुआ की तस्बीर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे में दोनों तेंदुआ को देखे जाने बाद इसकी सूचना वाइल्ड लाइफ वालों को दे दी गई हैं। उनका कहना हैं कि इस वक़्त वाइल्ड लाइफ की टीम पहुंच गई और खेतों में दोनों तेंदुआ की तलाश शुरू कर दी हैं। 

Related posts

फरीदाबाद : राजेश की दोस्तों द्वारा हत्या किए जाने के मामले में थाना मुजेसर में हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने आज अवैध रूप से चलाए जा रहे चार पैथ लैब में की छापेमारी की कार्रवाई -केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद नगर निगम की मतदाता सूची के पुनरीक्षण से संबंधित अधिसूचना : डीसी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!