Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़: गुरुग्राम के गांव बसई के पास बदमाशों ने 3 लड़कों को सरेआम गोली मार कर की हत्या-एसीपी को वीडियो में सुने

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: आज सांय करीब 6 बजे गुरुग्राम में दो अलग-अलग स्थानों पर गांव बसई में बदमाशों  ने तीन लोगों की सरेआम गोली मार कर हत्या कर दी। इनमें दो लड़कों की हत्या गांव बसई के पास विंग एन्क्लेव में की गई हैं। इससे थोड़ी दूर पर एक और शख्स की गोली मार कर हत्या की गई हैं। गोली मारने वाले सभी बदमाश हैं। पुलिस की माने तो एक प्लाट के झगड़े को लेकर रंजिशन तीनों लड़कों की हत्या की गई हैं। इस तिहरे हत्याकांड को गांव भुड़का कलां निवासी पवन नेहरा आदि ने अंजाम दिया है। ऐसी आशंका जताई जा रहीं हैं। 

पुलिस की माने तो  थाना सेक्टर -9 को आज सांय लगभग 6 बजे एक सूचना मिली कि गांव बसई के नजदीक दो अलग -अलग स्थानों तीन लोगों की सरेआम गोली मार कर हत्या कर दी गई हैं। और सभी हमलाबर मौके से फरार हो गए। इस सूचना पर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और इस हत्या कांड की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों मृतकों की पहचान अनमोल, निवासी भवानी एन्क्लेव व सन्नी निवासी गांव बसई  के रूप में हुई हैं। जबकि तीसरे लड़के की पहचान अभी नहीं हुई हैं। पुलिस की माने तो हत्यारों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की चार टीमें लगाईं हैं। 

Related posts

युवाओं को स्वरोजगार प्रदान कर रहा है पीएमईजीपी कार्यक्रम- एडीसी हितेश मीणा

Ajit Sinha

सामान की कीमत को लेकर हुए विवाद हुए विवाद और मारपीट दुकानदार की मौत, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

Ajit Sinha

दो लोगों को गोली मारने वाले व इनमे से एक शख्स की हत्या करने के 3 आरोपित को अपराध शाखा -17 की टीम ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!