Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद : राजेश की दोस्तों द्वारा हत्या किए जाने के मामले में थाना मुजेसर में हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: थाना मुजेसर क्षेत्र में हुए एक झगड़े में एक पक्ष  दो लड़कों को पीट -पीट कर अधमरा कर दिया, इनमें  से एक लड़के की मौत हो गई, जिसका नाम राजेश हैं , दूसरे लड़के की इलाज चल रहा हैं , का नाम प्रदीप हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल  में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौप दिया हैं। इस प्रकरण में थाना मुजेसर में हमलावरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर, आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस चौकी संजय कालोनी में एस्कॉर्ट अस्पताल से एक सूचना लड़ाई- झगडे की चोट से एडमिट हुआ,जिसमें पीड़ित राजेश को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर  एसीपी मुजेसर सुधीर तनेजा, एसएचओ मुजेसर और पुलिस चौकी प्रभारी संजय कालोनी पहुंचे।

मृतक  की बहन ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके भाई राजेश के पास भाई के दोस्त प्रदीप का करीब 10.30 बजे रात फोन आया और भाई घर से चला गया था । रात को मेरा भाई वापस नहीं आया। समय करीब 8.30 बजे सूचना मिली की राजेश व प्रदीप बीपीएल कालोनी के पास बेहोश पड़े हैं जो हम अपने भाई राजेश को इलाज के लिए एस्कॉर्ट अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर के द्वारा चेक करने पर राजेश को मृत घोषित कर दिया। 2/3 दिन पहले राजेश के दोस्त प्रदीप और राजन का झगड़ा हुआ था। किसी रंजिश को लेकर राजन व उसके दोस्त नईम तथा एक अन्य लड़के ने मिलकर मेरे भाई राजेश व प्रदीप को मारा है। की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया.एसीपी मुजेसर की मॉनिटरिंग में आरोपितों  की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम के द्वारा आरोपितों  के संभावित ठिकानों पर रेड की जा रही है। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related posts

एचएसवीपी जेई सहित पटवारी 55,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने पोकलैण्ड मशीन की सहायता से आज ग्रीन फील्ड कालोनी में अवैध रूप से बनी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को तोडा ।

Ajit Sinha

दिनदहाड़े युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x