Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

नोएडा में सीनियर सिटीजन पर आफत, पहले हुई थी हत्या, अब लापता महिला का शव नाले से बरामद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नॉएडा: नोएडा में इन दिनो सीनियर सिटीजन पर मुसीबत आई हुई है, कुछ दिन पहले नोएडा के सैक्टर-15 में एक सीनियर सिटीजन महिला की हत्या कर दी गई थी.अब सेक्टर-19 से लापता बुजुर्ग महिला का शव एक हफ्ते बाद घर से एक किलोमीटर दूर नाले में मिला है। पुलिस का दावा है कि महिला पिछले कई साल से अवसाद ग्रस्त थी। हालांकि पुलिस को महिला के पोस्टमार्टम का इंतजार है जिससे मौत के कारणो का पता चल पाएगा। अभी पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जांच कर दी है। 

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि 60 वर्षीय कल्पिता नाथ अपने पति प्रशांता कुमार के साथ सेक्टर-19 में रहती थी। महिला की एक बेटी अमेरिका में रहती है जबकि दूसरी बेटी गुरुग्राम में नौकरी करती है। 13 अगस्त की सुबह महिला बिना कुछ बताए घर से चली गई थी। काफी तलाश करने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उनके पति ने सेक्टर-20 थाने में शिकायत दी। और उनकी गुमशुदकी के पोस्टर भी लगाए गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी दर्ज करके महिला की तलाश शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने कई जगह के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। एक फुटेज में महिला घर से करीब एक किलोमीटर दूर नाले के पास जाती दिखाई दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस ने कुछ अन्य सीसीटीवी फुटेज खंगाली मगर इनमें से किसी भी जगह वह नजर नहीं आई। 

एडीसीपी ने बताया कि गाजियाबाद से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया जिसने नाले के आसपास छानबीन की। इस दौरान नाले के कुछ कचरे को भी हटाया गया। इसी बीच महिला का शव नाले में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि महिला के परिजनों ने पूछताछ में कहा है कि वह पिछले काफी समय से अवसाद ग्रस्त थीं। उनका उपचार भी चल रहा था। परिजनों का कहना है कि वह अपनी बीमारी को लेकर अवसाद में थी। एडीसीपी ने बताया कि पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

Related posts

नॉएडा: दिल्ली में आज आईएसआईएस आतंकी के पकड़े जाने के बाद नॉएडा हाई अलर्ट पर-देखें वीडियो

Ajit Sinha

ईडी के छापे में कोयला माफिया के घर से आज मिले नोटों के बेसुमार बंडल-देखें।

Ajit Sinha

पलवल: 999 टेलिकॉम पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार -रिमांड पर हैं।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!