Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने रेवाड़ी में लुहार खांड सिंह को किया सम्मानित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी नागरिक अभिनंदन समारोह के दौरान जिस भी शहर में जा रहे हैं वहां गरीबों, कारीगरों से मिलकर उनको सम्मानित कर रहे हैं। सैनी का मानना है कि करीगर व छोटे-छोटे काम करने वाले लोग आत्मनिर्भर भारत बनाने में बड़ा योगदान दे रहे हैं। बुधवार को भी सैनी का रेवाड़ी में नागरिक अभिनंदन समारोह था। समारोह के बाद सैनी सड़क किनारे लुहारों के पास पहुंच गए। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने रेवाड़ी में लुहार खांड सिंह पुत्र नत्थू सिंह को मिठाई का डिब्बा और शॉल देकर सम्मानित देकर किया। सैनी ने खांड सिंह से कहा कि प्रदेश के लुहार अपने हुनर व काम से देश की तरक्की और आत्मनिर्भर भारत बनाने में योगदान देते हुए प्रधानमंत्री मोदी का सपना साकार कर रहे हैं।

सैनी ने बताया कि छोटे कारीगर स्थानीय शिल्प के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रदेश अध्यक्ष से सम्मानित होने पर खुशी से उत्साहित लोहार खांड सिंह ने श्री सैनी का आभार जताया। खांड सिंह ने यह भी बताया कि हरियाणा में जब से मनोहर सरकार आई है गरीबों का बहुत ही ध्यान रखा जा रहा है। मनोहर सरकार में हर गरीब खुश है और उन्हें समय पर मूलभूत सुविधाएं सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ रेवाड़ी भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह चौहान व अन्य नेता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

जहां मानवता के कल्याण की बात होगी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन का सिद्धांत सदैव प्रासंगिक रहेगा-पीएम

Ajit Sinha

पीयू में इनसो की जीत की हैट्रिक, इनसो के विनीत यादव बने पीयू स्टूडेंट्स काउंसिल के नए महासचिव 

Ajit Sinha

हरियाणा: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ ने कर्ण स्टेडियम में किया खेलो हरियाणा 2021 का शुभारंभ

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x