Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस मुठभेड़ में बाइक सवार शातिर लूटेरा घायल, कब्जे से लूटे हुए मोबाइल, बाइक, तमंचा, कारतूस बरामद।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: नोएडा ज़ोन स्थित कोतवाली- 58 के सेक्टर- 62 के जयपुरिया रोड के पास बाइक सवार बदमाश और 58 पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर लूटेरा घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वही,इनके पास से पुलिस ने लूटे हुए चार मोबाइल, अवैध तमंचा, कारतूस सहित एक चोरी बाइक बरामद किया गया है।

पुलिस मुठभेड़ घायल बदमाश की पहचान कल्याणपुरी दिल्ली निवासी कृष्ण उर्फ चीरा के रूप में हुई है. एडिशनल डीसीपी नोएडा आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि कृष्ण उर्फ चीरा के खिलाफ नोएडा के अलग-अलग कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल, चेन स्नैचिंग और चोरी सहित अन्य धाराओं में दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। इसके पास बरामद बाइक खोडा से की गई है. एडिशनल डीसीपी ने बताया कि 58 कोतवाली पुलिस कोतवाली प्रभारी की अगुवाई में सेक्टर-62 स्थित जयपुरिया रोड के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर एक व्यक्ति उधर से निकला। संदिग्ध लगने पर पुलिस की टीम ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। खुद को घिरा देख बाइक सवार बदमाश ने पुलिस की टीम पर तमंचे से फायर झोंक दिया और भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की एक गोली बदमाश कृष्ण उर्फ चीरा के पैर में लग गई।

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि घायल कृष्ण उर्फ चीरा को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुछ्ताछ के दौरान कृष्ण उर्फ चीरा ने बताया कि दो दिन उसने कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया था। लूटा हुआ चार मोबाइल फोन उसके कब्जे से बरामद हुआ है. इसके अलावा चोरी की मोटर साइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है. उसके आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: अय्याशी के लिए हथियार सप्लाई करने वाले एक सप्लायर को क्राइम ब्रांच ,सेंट्रल की टीम ने धर दबोचा।

Ajit Sinha

12 मोस्ट वांटेड अंतरराष्ट्रीय अपराधी विभिन्न देशों से डिपोर्ट होकर गिरफ्तार-डीजीपी

Ajit Sinha

पुलिसकर्मी के वकील से की गई अभद्रता के विरोध में वकीलों ने पुलिस हेडक्वार्टर का किया घेराव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x