Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

सीएम मनोहर जिला पलवल और फरीदाबाद के सरपंचों, पंचायत समिति और जिला परिषद के सदस्यों के साथ करेंगे मंत्रणा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद; हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 12 जनवरी (गुरुवार) को जिला पलवल के गांव बघौला स्थित टिवोली रिजॉर्ट में प्रात: 11 बजे जिला पलवल और फरीदाबाद के सरपंचों, पंचायत समिति और जिला परिषद के सदस्यों के साथ मंत्रणा करेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मंत्रणा कार्यक्रम के संदर्भ में बुधवार को उपायुक्त नेहा सिंह तथा फरीदाबाद के उपायुक्त विक्रम सिंह ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लेकर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए।

उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मंत्रणा कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाने के दृष्टिïगत जिला परिषद पलवल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार को कार्यक्रम का ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया है तथा डीडीपीओ उपमा अरोड़ा को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इस दौरान कार्यक्रम स्थल के समीप राष्टï्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक का सुचारू संचालन, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, बायो टॉयलेट सहित कार्यक्रम से जुड़े सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को जिम्मेवारियां सौंपी गई हैं।

Related posts

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने भूपानी थाना में चार कालोनीनाइजरों के खिलाफ अवैध प्लॉटिंग करके धोखे से आमजनों को बेचने का मुकदमा दर्ज कराया।

Ajit Sinha

केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक धनेश अदलखा व पार्षद वीरेंद्र भड़ाना ने गांव अनंगपुर में किया सड़कों का शिलान्याश।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिप चेयरमैन विजय सिंह की अध्यक्षता में हुई मुख्यमंत्री रिलीफ फंड की समीक्षा बैठक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x