Athrav – Online News Portal
नोएडा

योगी सरकार ने सत्ता संभालने के बाद प्रदेश में निर्यात 80 हजार करोड़ से बढ़ कर एक लाख 21 हजार करोड़ हो गया: सिद्धार्थ नाथ सिंह

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर समस्त भारत में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा हैं इसी क्रम में आज नोएडा के सेक्टर-62 स्थित पार्क एसेंट होटल में जिला उद्योग केंद्र एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग की ओर से एक्सपोर्ट कॉन्क्लेव में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। उत्तर प्रदेश के केवनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कि वर्ष 2017 में जब सरकार ने सत्ता संभाली तब प्रदेश में 80 हजार करोड़ रुपये का निर्यात था। प्रदेश सरकार को निर्यात सेक्टर 4.5 फीसद ड्राप मिला, लेकिन अब एक लाख 21 हजार करोड़ का निर्यात प्रदेश से हो रहा है।

सेक्टर-63 पार्क ऐसेन्ट होटल में आज आईआईए, ओडोप व डिस्ट्रिक्स एस एक्सपोर्ट हब द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव वाणिज्य सप्ताह के रूप में मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे उत्तर प्रदेश के केबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया अपने सम्बोधन में सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि वर्ष 2017 में जब सरकार ने सत्ता संभाली तब प्रदेश में 80 हजार करोड़ रुपये का निर्यात था। प्रदेश सरकार को निर्यात सेक्टर 4.5 फीसद ड्राप मिला, लेकिन अब एक लाख 21 हजार करोड़ का निर्यात प्रदेश से हो रहा है।उन्होने कहा कि कोरोना काल में 2020-2021 में निर्यात में 5.52 फीसद का जंप भी देखने को मिला है। सरकार ने वर्ष 2026-27 तक तीन लाख करोड़ निर्यात को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि एक समय जब इज आफ डूइंग बिजनेस में प्रदेश पांचवें छठे नंबर पर था, लेकिन देश की जीडीपी में 14 नंबर पर प्रदेश की भागीदारी थी, लेकिन आज देश की जीडीपी में दूसरे नंबर तक प्रदेश भागीदारी निभाने लगा है.सिद्धार्थ नाथ ने ओवैसी और प्रियंका गाँधी पर बात की उन्होंने बताया कि ओवैसी टोपी और तिलक में फर्क करते है वो दरार डालने का काम करते है. उत्तर प्रदेश में ओवैसी को कुछ हासिल नहीं होने वाला, वही प्रियंका गांधी लगातार प्रदेश के दौरे कर रही है लेकिन पूरे कांग्रेस की तरह उन्हें कुछ नहीं मिलने वाला।

Related posts

शादी नहीं होने से परेशान शख्स ने तांत्रिक के कहने होली पर बच्ची के बलि के लिए किया अपहरण, दो आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

बहुमंजिला हाउसिंग सोसायटी की लिफ्ट अब लोगों को डराने लगी है, दो हादसों में लिफ्ट में फंसे 10 ,निकाला गया -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

अतिक्रमण हटाने गई प्राधिकरण की टीम और ग्रामीणों में हुई झड़प, जमकर हुई पत्थरबाजी, कई लोग घायल, घेराव-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x