Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

सब्जी की ठेली से बाइक टकराने पर लड़कों ने नबालिक लड़के लाठी-डंडों से जमकर पीटा, अस्पताल में हुई मौत, दो अरेस्ट 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नॉएडा : सब्जी की ठेली से बाइक टकराने को लेकर हुए विवाद में दो युवकों ने नबालिक लड़के के साथ डंडे से मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल नबालिक लड़के की सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। फेज-2 थाना पुलिस ने दोनों आरोपितों  को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों  के पास से घटना में प्रयुक्त डंडा और बाइक भी बरामद की है। आरोपितों को हत्या के मामले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

पुलिस की गिरफ्त में खड़े लिखित राघव और आशीष को पुलिस ने नबालिक लड़के के साथ डंडे से पीट- पीट कर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। डीसीपी नोएडा सेंट्रल हरीश चंद्र ने बताया कि फेज-2 थाना क्षेत्र स्थित नया गांव निवासी 15 वर्षीय छात्र रोहित कुमार शुक्रवार की देर शाम अपने भाई के साथ अपनी सब्जी की ठेली लेकर जा रहा था। इसी दौरान दो युवकों की बाइक ठेली से टकरा गई । इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गई जोकि मारपीट में तब्द्दील हो गई थी।

आरोप है कि इस दौरान बाइक सवार युवकों ने रोहित के साथ लाठी-डंडों से जमकर मारपीट कर दी थी। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया था पर उसकी हालत ज्यादा ख़राब पर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया था जहां पर रविवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई । डीसीपी ने बताया कि इस मामले में फेज-2 थाना पुलिस ने सोमवार को कुलेसरा बॉर्डर मंडी कट के सामने दादरी रोड से सुतियाना निवासी लिखित राघव और बिजनौर निवासी आशीष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को इनके पास से घटना में प्रयुक्त डंडा और बाइक भी  बरामद कर ली  है। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज लिया गया है।

Related posts

गृहमंत्री अनिल विज ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के कई मामलों की जांच कबूतरबाजी के लिए गठित एसआईटी को सौंपी

Ajit Sinha

डबल ओटीपी/ ड्यूल ऑथेंटिकेशन पहल पर पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय बैठक, डिजिटल अरेस्ट पर लगेगा प्रभावी अंकुश।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने आज पिछले छह माह में पुलिस द्वारा किए गए कार्यों को आमजनों के बीच पेश किया। 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!