Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मामूली विवाद के बाद दो पक्ष के बीच लाठी डंडे चले और हुई पत्थरबाजी, वीडियो वायरल,3 गिरफ्तार



अरविन्द उत्तमकी रिपोर्ट 
नॉएडा : ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र में स्थित गांव सैंथली में माता की ज्योति जलाने  को लेकर दो पक्ष में विवाद हो गया था. इसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से जमकर लाठी डंडे चले और पत्थरबाजी हुई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है,  अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहा हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साथ देखा जा सकता है कि लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर मनीष के घर पर धावा बोल रहे हैं और दोनों पक्षों की तरफ से लाठी डंडे चल रहे हैं और पत्थर बाजी हो रही है. एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि यह घटना 16 अक्टूबर की है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.  सैंथली गांव के रहने वाले मनीष पुत्र रामवीर का, इसी गांव के अंकित पुत्र बलराज,  शिशु पुत्र बलराज, अंकित पुत्र सुनील, आकाश पुत्र सुनील और लाल पुत्र कमल के बीच विवाद हो गया था.

इस विवाद के बाद  अंकित के पक्ष में एकजुट होकर मनीष के घर में घुसकर मारपीट की थी। पुलिस ने पीड़ित मनीष की शिकायत पर मामले में जांच शुरू कर दी और अंकित पुत्र बलराज और उसके साथ ही मारपीट में शामिल रोहित पार्टी पुत्र और रोहित पुत्र राजकुमार को सैंथली गाँव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है अन्य व्यक्तियों की गिरफ्तारी के प्रयास की जा रही  हैं.

Related posts

ब्रेकिंग: सफायर मॉल में गेट पर कूड़ा फेंकने से मना किया तो 3 लोगों को गोली मार दी, 3 आरोपित पकड़े गए

Ajit Sinha

फर्जी दस्तावेज तैयार करने व कमर्शियल प्लॉट दिलाने के नाम पर 48 लाख की ठगी के मामले में आरोपित महिला गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने झूठी शिकायत देने वाले के खिलाफ किए 40 मुकदमे दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x