Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव चंडीगढ़ हरियाणा

जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/गुरुग्राम: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की गुरुग्राम यूनिट ने जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में जीएसटी इंस्पेक्टर श्रुति रानी को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता की शिकायत के अनुसार, जीएसटी इंस्पेक्टर श्रुति रानी ने जीएसटी नंबर जारी करने के एवज में 7,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी गुरुग्राम की टीम ने नियमानुसार ट्रैप लगाया। कार्रवाई के दौरान आरोपित जीएसटी इंस्पेक्टर को 7,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित के खिलाफ मुकदमा संख्या 45, दिनांक 23 अक्टूबर 2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में मामला दर्ज किया गया है। यह ट्रैप कार्रवाई एसीबी गुरुग्राम यूनिट के नेतृत्व में की गई। ट्रैप के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related posts

ओलावृष्टि-आंधी और बेमौसमी बारिश ने तोड़ी किसानों की कमर, भाजपा सरकार अब भी खामोश”- डॉ. सुशील गुप्ता

Ajit Sinha

चुस्त और छोटी पैंट पहनने पर टीचर ने पीटा, अपमान से दुखी छात्र ने कर ली खुदकुशी

Ajit Sinha

रिटायर्ड आईएएस नंदलाल मन्जोका समेत दर्जनों सरपंच, पूर्व सरपंच और पंचों ने ज्वाइन की कांग्रेस

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x