Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

अग्निवीर परीक्षा में फेल हो जाने के बाद युवक ने लगाया फांसी, मौत, पुलिस को मिले सुसाइड नोट।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: असफलता से पैदा हुआ मानसिक तनाव युवाओं जिंदगी पर इतना भार पड़ रहा है,जिसके चलते वे हताशा में वे आत्मघाती कदम उठा रहे है नोएडा के सेक्टर -49 स्थित बरौली गांव में रह कर सेना के अग्निवीर परीक्षा की तैयारी कर रहे एक युवक ने परीक्षा में फेल हो जाने के बाद फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।  पुलिस को उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है भाई मैं फौजी नहीं बन पाया लेकिन तुम जरूर बनना और माता-पिता का ख्याल रखना।    

ये तस्वीर अलीगढ़ निवासी 19 वर्षीय दीपू की है जिसने सेना के अग्निवीर परीक्षा में फेल हो जाने के बाद कारण, डिप्रेशन में आने के कारण फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।  पुलिस को उसके पास से 3 पेज के सुसाइड नोट मिला जिसमें लिखा है… मैंने 4 साल खूब मेहनत की लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। मैं अपने मां-बाप का नाम रोशन नहीं कर सका। इस जन्म में ना सही अगले जन्म में फौजी जरूर बनूंगा। अपने भाई के लिए लिखा है कि सपना टूट गया अब जीकर क्या करू… मैं फौजी नहीं बन पाया लेकिन तुम जरूर बनना और माता-पिता का ख्याल रखना।  

नोएडा ज़ोन के एडिशनल डीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि अलीगढ़ निवासी 19 वर्षीय दीपू छोटे भाई अमन और बुआ के लड़के अंशु के साथ बरौला में रह रहा था दीपू और उसके भाई नोएडा में रहकर फौज मैं भर्ती होने की तैयारी में जुटे थे। हाल ही में उसने सेना में भर्ती की परीक्षा दी थी 30 जनवरी को, परीक्षा परिणाम आया था जिसमें वह फेल हो गया था। इसके बाद से ही वह तनाव में था। दीपू का भाई अमन और अंशु कमरे से बाहर गए थे। इसी दौरान उसने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को उसके पास से सुसाइड नोट मिला है। मृतक दीपू के शव को कब्जे पुलिस में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मोर्चरी में भेज दिया गया है।  पोस्टमार्टम के पश्चात् शव को परिजनों सौंप दिया जाएगा।  

Related posts

दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम ने फेसबुक व इंस्टाग्राम पर फर्जी एकाउंट बना कर लोगों को ठगने वाली एक महिला अरेस्ट।

Ajit Sinha

एंटी करप्शन ब्यूरो अंबाला की टीम ने तत्कालीन हल्का पटवारी को 6000 रूपए रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Ajit Sinha

सेक्टर -49 के एक मकान में एक ही परिवार के 4 लोगों की तेजधार हथियार से हत्या,दरवाजे अंदर से बंद मिले हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x