Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा सरकार ने 3 आईएएस और 5 एचसीएस अधिकारियों के तबादले एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 3 आईएएस और 5 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। आबकारी एवं कराधान आयुक्त हरियाणा और आबकारी एवं कराधान विभाग के सचिव तथा खाद्य एवं औषधि प्रशासन हरियाणा अशोक कुमार मीणा को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा विदेश सहयोग विभाग के महानिदेशक और सचिव का कार्यभार सौंपा है।निदेशक, राज्य परिवहन हरियाणा और परिवहन विभाग के विशेष सचिव वीरेंद्र कुमार दहिया को निदेशक, मौलिक शिक्षा और स्कूल शिक्षा विभाग का विशेष सचिव लगाया गया है।

नगर निगम, फरीदाबाद के अतिरिक्त आयुक्त और स्मार्ट सिटी, फरीदाबाद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक मीणा को करनाल का जिला नगर आयुक्त तथा नगर निगम, करनाल का आयुक्त लगाया गया है।स्थानांतरित किए गए एचसीएस अधिकारियों में राज्य निर्वाचन आयोग, हरियाणा के सचिव डॉ इंद्रजीत को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सचिव का कार्यभार सौंपा गया है। होडल के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) चिनार को फिरोजपुर झिरका का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। 

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, हिसार के संपदा अधिकारी और भूमि अधिग्रहण अधिकारी, हिसार राजेश कौथ को सिटी मजिस्ट्रेट, हिसार, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, हिसार का संपदा अधिकारी और भूमि अधिग्रहण अधिकारी, हिसार लगाया गया है। हिसार की सिटी मजिस्ट्रेट विजया मलिक को रोहतक मण्डल, रोहतक आयुक्त के कार्यालय में ओएसडी लगाया गया है। फिरोजपुर झिरका के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) रणबीर सिंह को होडल का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। अधीक्षक, जिला जेल, रोहतक सुनील सांगवान को जिला परिवहन अधिकारी-सह- सचिव, आरटीए, झज्जर लगाया गया है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: नवनिर्वाचित विधायकों ने सीखी विधायी कामकाज की बारीकियां

Ajit Sinha

फरीदाबाद:  मोदी सरकार शुरू से ही किसानों के साथ है और यह सरकार  किसानों के खिलाफ कोई भी फैसला नहीं ले सकती- गुर्जर 

Ajit Sinha

कोरोना वायरस से लडने के लिए ‘‘हरियाणा कोविड रिलिफ फण्ड’’ के स्थापना की घोषणा, खाते में डाले सहयोग राशि: सीएम

Ajit Sinha
5 2 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x