Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

स्कॉर्पियो गाड़ी से स्टंटबाजी करने के मामले में 15,500 रुपये का ट्रैफिक चालान, लापरवाही से वाहन चलाने का मामला भी दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: गत  24 नवंबर की रात को स्कॉर्पियो गाड़ी में कुछ युवकों स्टंटबाजी करते हुए  वाहन चला रहे हैं, जिसका सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो वायरल हो  रहा है। जिस पर फरीदाबाद पुलिस द्वारा संज्ञान लेते हुए यातायात नियम व भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत कार्रवाई की है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि चालक द्वारा यातायात नियम 128(1),184/188 r.w 100(2) /190(2) अवहेलना करने पर यातायात पुलिस फरीदाबाद ने कार्रवाई  करते हुए पोस्टल चालान जारी किया गया है। वहीं थाना कोतवाली,फरीदाबाद में तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर वाहन चालक के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। इस तरह से वाहन चलाना न केवल कानून/नियम का उल्लंघन है, बल्कि आमजन व अन्य वाहनों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर जान जोखिम में डालता है। फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि वे इस तरह से वाहन चलाने से बचें और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें।

Related posts

फरीदाबाद : अन्ना हजारे से दिल्ली में मिले फरीदाबाद के युवा, भ्रष्टाचार के खिलाफ जसवंत पंवार को मिली जिम्मेवारी

Ajit Sinha

शिक्षा में गुणवत्ता और मानक सबसे बड़ा लक्ष्य- डॉ. राज नेहरू

Ajit Sinha

क्या फिर से बॉर्डर सील होंगें: दिल्ली में बढ़ रहे कोविड-19 के प्रभाव से प्रदेश को सुरक्षित रखने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे- अनिल विज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x