Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: व्यापारी के बेटे हिमांशु भाटिया की सनसनीखेज हत्या के मामले में आज आरोपित भारत पंडित पकड़ा गया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: व्यापारी के बेटे हिमांशु भाटिया की गत 24 -25 की देर रात को चाकू मारकर सनसनीखेज हत्या करने के मामले में आज बुधवार को डीएलएफ क्राइम ब्रांच , फरीदाबाद की टीम ने आज बुधवार को गिरफ्तार कर लिया, जिसका नाम भारत पंडित, निवासी सी ब्लॉक, टाउन नंबर -1, फरीदाबाद है। इस संबंध में थाना कोतवाली , फरीदाबाद में गिरफ्तार आरोपित भारत पंडित के खिलाफ हत्या सहित कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार ,25 नवंबर-2025 को रवि भाटिया निवासी  टाउन नंबर 1 ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे हिमांशु भाटिया उम्र 27 साल की भारत  पंडित निवासी सी ब्लॉक, टाउन नंबर 1 ने चाकू मार का हत्या कर दी ।जिस पर थाना कोतवाली में हत्या की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

उनका कहना है कि मामले की गंभीरता के मध्यनजर क्राइम ब्रांच की टीमों को आरोपित  की धर-पकड़ के लिए निर्देशित किया गया। जिस पर अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने आज आरोपित भारत निवासी सी ब्लॉक, टाउन नंबर 1 एनआईटी को काबू कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपित  भारत के साथ हिमांशु व इक्षित की पिछले एक डेढ़ साल से कहासुनी चल रही थी ,जिनके पहले भी एक-दो बार झगड़े हुए थे। जिनका आपस में निपटारा हो गया था। गत 24/25 नवंबर की रात को हिमांशु व इक्षित सी ब्लॉक टाउन नंबर 1 में आए थे, जहां पर उन्होंने आरोपित को बुलाया, बातचीत का दौरान झगड़ा हो गया और आरोपित ने हिमांशु को  चाकू मार दिया। जिसको कल न्यायालय में पेश किया जाकर आगामी कार्रवाई की जाएगी। 

Related posts

हरियाणा पुलिस जल्द ही होगी हाईटैक,प्रदेश में पुलिस विभाग के लिए खरीदी जाएगी 630 गाडिया ,4500 कर्मचारी होगे तैनात: डीजीपी 

Ajit Sinha

अंतर्राज्यीय वाहन चोरों के एक गिरोह का पर्दाफाश,13 चोरों के पास से 20 लग्जरी गाड़ियां बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : फिल्म अभिनेत्री मोनिका बेदी और डिस्ट्रिक्ट गर्वनर विनय भाटिया ने फरीदाबाद में रोटरी दिवस समारोह की शुरुआत की

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x