Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का इंस्पेक्टर विवेक 5000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार की टीम द्वारा आज बुधवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग , सिरसा के निरीक्षक विवेक को शिकायत कर्ता से 5000/-रुपए. नकद रिश्वत राशि लेते गांव तरकावाली के नजदीक से रंगे हाथों गिरफतार किया गया तथा आरोपित के विरुद्ध मुकदमा संख्या 43 दिनांक 26.11. 20 25 धारा 7 पी.सी.एक्ट, 1988 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता द्वारा रा.स.एवं भ्र.नि.ब्यूरो, हिसार को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके द्वारा सरकारी राशन डिपो गांव तरकावाली मे चलाया जा रहा है। दिनांक 18.10.2025 को उसके राशन डिपो पर राहुल, ए.डी.एफ.एस.सी. व निरीक्षक विवेक कुमार, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, सिरसा चेकिंग करने के लिए आए थे तथा उनके द्वारा चैकिंग उपरान्त उससे राशन धारकों की लिस्ट की मांगी गई थी। दिनांक 21.11.2025 को उसका लड़का विवेक, निरीक्षक, खादय एंव आपूर्ति विभाग, सिरसा को लिस्ट देने गया। इस पर आरोपित विवेक कुमार निरीक्षक द्वारा उसके (शिकायतकर्ता) लडके से कहा कि अगर तुमको राशन डिपो चलाने के लिए रिपोर्ट ठीक करवानी है तो उसके लिए आरोपित द्वारा शिकायतकर्ता के लडके से 5,000/-रुपए नकद रिश्वत राशि की मांग की गई।

Related posts

आईपीएल क्रिकेट मैच पर हाई प्रोफाइल ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी करते हुए 7 सट्टेबाज अरेस्ट।

Ajit Sinha

सीएम नायब सैनी ने हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में गुरुग्राम मेट्रो परियोजना की बढ़ी हुई लागत को मंजूरी प्रदान कर दी है।

Ajit Sinha

एकता कपूर के खिलाफ हैदराबाद में एफआईआर दर्ज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x