Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

पांच देशी कट्टे और एक जिंदा कारतूस के साथ एक तस्कर अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: अपराध शाखा, सिकंदरपुर, गुरुग्राम को एक शख्स को अवैध हथियार के बेचने के आरोप में अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपित के पास से कुल पांच देशी कट्टे व एक जिंदा कारतूस बरामद किए हैं, अरेस्ट किए गए आरोपित के नाम मोहम्मद अजहरुद्दीन (उम्र 30 वर्ष) हैं। इस मामले में थाना सेक्टर-40 गुरुग्राम में एक एफआईआर दर्ज किया गया हैं। ये जानकारी आज एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने अपने कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में किए हैं।

एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने आज पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा सिकंदरपुर के प्रभारी मनोज वर्मा की टीम ने अपने विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए गत 18 जनवरी 2023 को गुरुग्राम में सेक्टर-30 के पार्क से एक शख्स को अवैध हथियारों सहित अरेस्ट करने में सफलता हासिल की है। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम मोहम्मद अजहरुद्दीन (उम्र 30 वर्ष) हैं। उनका कहना हैं कि उपरोक्त आरोपित के कब्जा से 1 देशी कट्टा व 1 जिन्दा कारतूस बरामद* करने उपरान्त आरोपित के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत थाना सेक्टर-40, गुरुग्राम में मुकदमा दर्ज किया गया।

उनका कहना हैं कि आरोपित से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि पहले उसने अपने चचेरे भाई के साथ कबाड़े की दुकान कर रखी थी और अब यह गाँव खोरी कलां (तावडू) जिला नूँह में अपने परिवार सहित किराए पर रहता है। इसके कब्जा से बरामद कुल 5 देशी कट्टे व 1 जिन्दा कारतूस उसने गाँव खोरी कलां से एक ठेके के सामने चखने रेहड़ी लगाने वाले एक जानकर व्यक्ति से करीब 3 महीने पहले 15 हजार रुपयों में खरीदे थे। जिनमें से एक हथियार को लेकर यह मुनाफा कमाने की नियत से गुरुग्राम में बेचने के लिए आया था, इसी दौरान पुलिस ने उसे हथियार सहित पकड़ लिया।
उनका कहना हैं कि पुलिस टीम द्वारा आरोपित को अरेस्ट करने उपरांत व उससे पूछताछ करने पर प्राप्त जानकारी के आधार पर आगामी कार्रवाई करते हुए *आरोपित की निशानदेही पर उसके कब्जा से 4 देशी कट्टे उसके किराए के मकान से बरामद* किए। *आरोपी कब्जा से कुल 5 देशी कट्टे व 1 जिन्दा कारतूस द्वारा बरामद* किए गए है।आरोपित को आगामी कार्रवाई के लिए आज अदालत के सम्मुख पेश किया जाएगा। मुकदमा अनुसंधान अधीन है।

Related posts

पुलिस और बदमाशों के बीच सेक्टर- 43 में हुई मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से शातिर बदमाश घायल

Ajit Sinha

ब्रेकिंग: डीसीपी वीरेंद्र विज को इस वीडियो में सुनोगे तो फायदे में रहोगे, वरना मुश्किल में फसोगे।

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: शाहदरा पुलिस स्टेशन की 110वीं वर्षगांठ: भारत के स्वतंत्रता संग्राम में एक गौरवशाली अध्याय।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x