Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

10 हजार का इनामी मोस्ट वांटेड गिरफ्तार: पुलिस कांस्टेबल के मर्डर में 27 सालों से लगातार चल रहा था फरार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस की एसटीएफ ने पुलिस कांस्टेबल के मर्डर में 27 साल से फरार चल रहे मोस्ट वांटेड व उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि गिरफतार आरोपित का नाम  राजेंद्र सिंह निवासी गांव शाहजाजीपुर जिला मैनपुरी, उत्तर प्रदेश है। एसटीएफ की पलवल इकाई की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।               

आरोपित ने 1996 में अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर हरियाणा पुलिस के सिपाही की निर्मम हत्या करके लाश को भी खुर्द- बुर्द करने की नियत से गहरे गड्ढे में दबा दिया था जिसे करीब एक महीने बाद निकाला गया था।

आरोपी वारदात में 27 साल से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग ठिकानों पर छिपकर रह रहा था। इस संबंध में थाना शहर डबवाली जिला सिरसा में मामला दर्ज था। आरोपित को अरेस्ट करके आगामी कार्रवाई हेतु थाना शहर डबवाली जिला सिरसा पुलिस के हवाले किया जाएगा।

Related posts

नशा कारोबारियों पर हरियाणा पुलिस का प्रहार: 5 क्विंटल डोडा  पोस्त और 64 किलोग्राम गांजा बरामद  

Ajit Sinha

महिला याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट में किया हंगामा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ॐ प्रकाश धनकड़ ने जिला परिषद व नगर निगम चुनाव की तैयारियों के दिए निर्देश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x