Athrav – Online News Portal
नोएडा फरीदाबाद

हरिद्वार से फरीदाबाद आ रहे तेज रफ़्तार वैगनआर कार रोड पर खड़े हुए ट्रक में पीछे से मारी भीषण टक्कर, 3 की दर्दनाक मौत, 3 घायल

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ईस्टर्न पेरीफेरल रोड पर अकबरपुर टोल प्लाजा के पास खड़े हुए ट्रक में वैगनआर गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी जिसमें वेगनर में सवार 6 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना दादरी पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान तीन की मौत हो गई और तीन लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. सूचना मिलने पर मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं, पुलिस ने कार और ट्रक को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी।

तेज रफ्तार कार वैगनआर की खड़े हुए ट्रक के भीषण टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए , ईस्टर्न पेरीफेरल रोड पर हुए हादसे के समय वेगनर में सवार 6 लोग जो हरिद्वार से फरीदाबाद जा रहे थे. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दादरी थाना पुलिस ने क्रेन व हाइड्रा की मदद से कार को काट-काटकर फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया. ईलाज के दौरान गौरव, लोकेश और गौतम की मृत्यु हो गई। जबकि ललित, अरविंद और कुलदीप को गंभीर चोटें आई हैं। उनका इलाज अस्पताल मे चल रहा चल रहा है।

Related posts

फरीदाबाद: भीड़भाड़ वाले एक नंबर मार्किट में एक स्विफ्ट कार में लड़का -लड़की की सरेआम गोली मार कर हत्या-देखें वीडियो

Ajit Sinha

फरीदाबाद:फाउंडेशन ऑफ़ मैनेजमेंट एंड ट्रेनिंग पीएचडी करते समय खास बातों को ध्यान रखना चाहिए इसमें सबसे महत्वपूर्ण है, डॉ ज्योति राणा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : विक्रेता बिना बिल के बिक्री न करें और निर्धारित दरों के अनुसार ही वन टाइम टेक्स शामिल किया जाए , डीसी समीरपाल सरो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x