Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद मनोरंजन हाइलाइट्स

फरीदाबाद: दिवाली मेला -2025 में महिला डांसरों ने मचाया धमाल , कृष्णपाल गुर्जर का हुआ शानदार स्वागत-वीडियो देखें




अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: 21 वें दिवाली मेला -2025 ग्रीन फील्ड कॉलोनी ,फरीदाबाद का उद्घाटन केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने शनिवार देर शाम को रिबन काटकर किया, जबकि हरियाणा आरएसएस विद्या भारती के अध्यक्ष देव प्रसाद भारद्वाज ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शानदार शुरुआत की। इस दौरान वार्ड -नंबर -21 के पार्षद एवं आयोजक वीरेंद्र भड़ाना ने केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व हरियाणा आरएस एस विद्या भारती के अध्यक्ष देव प्रसाद भारद्वाज को बुकें भेंट कर स्वागत किया, और भगवान श्री राम की मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया।


कृष्ण पाल गुर्जर ने अपने संबोधन में उपस्थित ग्रीन फील्ड के निवासियों को आने वाले दिवाली पर्व की बधाई दी, और पार्षद व आयोजक वीरेंद्र भड़ाना को 21 वें दिवाली मेला, जेएमडी ग्राउंड , ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद में आयोजित करने पर बधाई दी। और कहा कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी में बीते कुछ ही दिनों लगभग पांच बार आ चुके है , लगता है कि वह अपने परिवार के बीच में आए है।

उन्होनें अपने सांसद कोटे से 50 लाख रुपए गेट नंबर-10 की सड़क बनाने के लिए देने की घोषणा करता हूँ। क्यूंकि उन्हें कुल 5 करोड़ रूपए मिलते है,और उनके लोकसभा क्षेत्र में कुल 9 विधानसभा क्षेत्र है,में खर्च करने होते है, इसी लिए वह बाकी के इलाके में 5 -10 लाख रूपए देते हैं। ग्रीन फील्ड परिवार , यह मेरे परिवार जैसे है, इसी लिए मैं 50 लाख रुपए देने की घोषणा करता हूँ।
इस पावन अवसर पर हरियाणा आरएसएस विद्या भारती के अध्यक्ष देव प्रसाद भारद्वाज ने उपस्थित सभी लोगों को दीपोत्सव की बधाई दी।

इस अवसर पर पार्षद वीरेंद्र भड़ाना ने केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर,हरियाणा आरएसएस विद्या भारती के अध्यक्ष देव प्रसाद भारद्वाज, फीवा व ग्रीन फील्ड एवं प्रॉपर्टी डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान आकाश गुप्ता, अजीत सिन्हा वरिष्ठ पत्रकार को भगवान श्री राम की मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया। वही, ग्रीन फील्ड के सामाजिक एंव धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं सीनियर सिटीजन को स्मृति चिन्ह व पट्टा डाल कर सम्मानित किया , और उनसे आशीर्वाद लिया। यह दिवाली मेला आज रविवार और कल सोमवार तक चलेगी है।

Related posts

चंडीगढ़: अपने क्षेत्रों में मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, हाथों की सफाई सख्ती से लागू करें प्रशासनिक अधिकारी- स्वास्थ्य मंत्री

Ajit Sinha

मानव रचना और पीएसजी संसद भवन में राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद के पुरस्कार और समापन सत्र की करेंगे मेजबानी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कोविड-19 की किसी भी संभावित लहर से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी : विक्रम सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x