Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मीट व्यापारी के हत्यारों और पुलिस के बीच हु़ए एनकाउंटर में एक गोली लगने से घायल, दूसरा कांबिंग के दौरान गिरफ्तार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बुधवार की शाम खुर्शीद आलम नाम के युवक की चाकू मारकर हत्या करने वाले बदमाशों और कोतवाली बिसरख पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ के बाद बाइक सवार एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. जबकि मौके से फरार उसके साथी को पुलिस ने कांबिंगके दौरान गिरफ्तार किया है.इनके  एक साथी संजू को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस की गोली लगने से घायल हुए बदमाश विकास उर्फ विक्की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,  जबकि उसके साथ ही अरविंद कुमार को कांबिंग ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने पकड़ा है। सेंट्रल नोएडा के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि खुर्शीद आलम हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस टीम को मिले इनपुट पर कोतवाली बिसरख पुलिस रिशाल प्लाजा सेक्टर 03 के पास चेकिंग की जा रही थी, उसी दौरान बाइक सवार बदमाश आते दिखाई दिए, जब पुलिस ने उन्हे रोकना चाहा वे पुलिस टीम फायर कर भागने लगे पुलिस की जवाबी कार्यवाही में विकास उर्फ विक्की गोली लगने के कारण घायल हो गया। अरविंद कुमार मौके से फरार हो गया था जिसे पुलिस ने कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया है.

डीसीपी ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ के दौरान उन्होंने खुर्शीद आलम की हत्या करने की बात स्वीकार की है। उनका खुर्शीद आलम के साथ झगड़ा हुआ था, जब वह शाम को अपनी मीट की दुकान बंद कर घर जा रहा था.  झगड़े के बाद खुर्शीद पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया था और मौके से भाग गए थे. खुर्शीद को डॉक्टरों में उन्हें मृत घोषित कर दिया था। बदमाशों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल हुई है। पुलिस  गिरफ्तार बदमाशों आपराधिक इतिहास और अन्य जानकारी हासिल करने में जुटी है.

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 16 केस में नामजद मास्टरमाइंड स्टेट क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में, 17 एटीएम हुए बरामद

Ajit Sinha

आम चुनाव और उपचुनाव 2026: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में जब्ती 1,000 करोड़ रुपये से अधिक।

Ajit Sinha

बीती रात एक बच्ची के साथ जबरन दुष्कर्म के बाद, सनसनीखेज हत्या करने के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x