Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

शादी से इनकार पर युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा, बिजली के टावर पर चढ़ा दीवाना, प्रशासन और लोगो की 3 घंटे तक थमी रहीं सांसें।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक सिरफिरा आशिक फिल्मी अंदाज में बिजली के ऊंचे टावर पर जा चढ़ा। प्यार में नाकामयाब होने पर युवक की इस सनक ने,  न सिर्फ पुलिस के पसीने छुड़ा दिए, बल्कि पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. यह ‘हाई वोल्टेज ड्रामा’ करीब 3 घंटे तक चला। पुलिस की कड़ी मशक्कत और सूझबूझ के बाद आखिरकार युवक को बातों में उलझाकर सुरक्षित नीचे उतारा गया।अपनी जान की परवाह किए बिना हाई-वोल्टेज बिजली के टावर के सबसे ऊपरी हिस्से में बैठे युवक की ये  तस्वीरें ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र की हैं। बताया जा रहा है कि यह पूरा ड्रामा एक तरफा प्यार और शादी से इनकार के बाद शुरू हुआ। जब प्रेमिका ने शादी करने से मना कर दिया, तो सिरफिरे आशिक को कुछ और नहीं सूझा और वह अपनी मांग मनवाने के लिए सीधे मौत के टावर पर चढ़ गया। युवक की इस हरकत को देख नीचे लोगों का मजमा लग गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। नीचे खड़ी भीड़ तमाशा देखती रही, तो वहीं पुलिसकर्मी युवक को नीचे उतारने के लिए उसे समझाते रहे। यह ‘हाई वोल्टेज ड्रामा’ करीब 3 घंटे तक चला। इसके बाद पुलिस की कड़ी मशक्कत और सूझबूझ के बाद आखिरकार युवक को बातों में उलझाकर सुरक्षित नीचे उतारा गया। नीचे उतरते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। इस सारे में गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और बिजली की चपेट में आने से युवक बच गया।

Related posts

फरीदाबाद: चोर समझकर एक नौजवान लड़के की पीट -पीट कर सनसनीखेज हत्या के मामले में दो सुरक्षा गार्डों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

साले को फसाने के लिए ट्रक लूट की झूठी शिकायत देकर पुलिस को गुमराह करने के मामले में पुलिस ने की 2 के खिलाफ कार्रवाई

Ajit Sinha

डीसीपी लोकेंद्र सिंह को सुनिए इस खबर में प्रकाशित वीडियो में,मोबाइल फोन चोरी, गुम होने पर क्या करना हैं, 20 फोन लौटाए ।     

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x