Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

र्तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने बाइक सवार पति -पत्नी को मारी जोरदार टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल, केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
तेज रफ़्तार एक बीएमडब्लू कार ने रविवार को दिल्ली छावनी के निकट रिंग रोड पर एक बाइक पर सवार एक दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक चला रहे शख्स की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, उनकी धर्मपत्नी घायल हो गई। घायल अवस्था में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वाले शख्स का नाम नवजोत सिंह है जोकि वित्त मंत्रालय , भारत सरकार में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थे, उनकी धर्मपत्नी का नाम संदीप कौर उम्र 52 वर्ष है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। इस संबंध में पीड़िता संदीप कौर की शिकायत पर संबंधित पीएस में कानून की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

खबर के मुताबिक नवजोत सिंह और उनकी धर्मपत्नी संदीप कौर अपनी बाइक पर बंगला साहिब गुरुद्वारे से दर्शन करके अपने घर हरी नगर की ओर आ रहे थे जैसे ही वह दिल्ली छावनी के नजदीक रिंग रोड पर पहुंचे तो पीछे की तरफ से आ रही तेज रफ़्तार बीएमडब्लू कार ने उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, इसके पीछे एक डीटीसी बस ने भी कार में टक्कर मार दी। बीएमडब्लू कार एक महिला चला रही थी, जिसका नाम गगनप्रीत मक्कड़ है जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित महिला गगनप्रीत मक्कड़ ने जब यह भीषण हादसा हुआ तो लहूलुहान अवस्था में नवजोत सिंह लगभग 19 किलों मीटर दूर एक अस्पताल में इलाज के लिए ले गई थी , जबकि नजदीक में कई बड़े- बड़े हॉस्पिटल मौजूद थे। संबंधित पीएस की पुलिस टीम पूरे मामले में बारिकी से जांच कर रही है।

Related posts

फरीदाबाद:सूरजकुंड के लक्कड़पुर क्षेत्र में तीन दोस्तों ने अपनी कॉलोनी के रहने वाले आकाश की चाकू मारकर हत्या कर दी -अरेस्ट

Ajit Sinha

एक व्यापारी को नकली सोने को असली बता कर 20 लाख रूपए ठगने वाले टटलू बाज गैंग के आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

पूर्व विधायक बोले, करोड़ों के चेक साइन करने वाले आईएएस और घोटाले के पैसों से महंगी गाड़ियां खरीदने वालों को बचा गए सीएम।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x