Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

इंतकाल दर्ज करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते निजी सहायक, हल्का पटवारी पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/सोनीपत: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने सोनीपत के कबीरपुर क्षेत्र में तैनात हलका पटवारी सुरेश कुमार और उसके निजी सहायक साहिल को 7,000 रुपये की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपित निजी सहायक साहिल को शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया, जिसके बाद हलका पटवारी सुरेश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने एसीबी को शिकायत दी थी कि हलका पटवारी सुरेश कुमार और उसका निजी सहायक साहिल उसके नाम इंतकाल दर्ज करने तथा उसकी प्रति उपलब्ध करवाने के बदले 7,000 रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं।

शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया। कार्रवाई के दौरान निजी सहायक साहिल को शिकायतकर्ता से 7,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इसके बाद मामले में संलिप्तता के आरोप में हलका पटवारी सुरेश कुमार को भी गिरफ्तार किया गया।

यह कार्रवाई एसीबी यूनिट भिवानी के इंस्पेक्टर जगजीत सिंह के नेतृत्व में की गई। ट्रैप के दौरान राजपत्रित अधिकारी के रूप में निखिल राठी, एक्सईएन, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (HSAMB), भिवानी मौजूद रहे। ट्रैप की कार्रवाई में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया।
इस संबंध में थाना SV & ACB रोहतक में एफआईआर संख्या 36, दिनांक 11 नवंबर 2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 एवं 7A के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपितों  को 11 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की जांच एवं कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related posts

पलवल: जिला क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त : जिलाधीश नेहा सिंह

Ajit Sinha

बीपीओ सर्किल हेड को कंपनी के पूर्व कर्मचारी ने केबिन में घुसकर मारी गोली, नौकरी से निकाले जाने से था खफा

Ajit Sinha

निवेशकों के लिए हरियाणा बेस्ट ऑप्शन – डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x