Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हल्का पटवारी शमशेर 11000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों तहसील से पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: राज्य सतर्कता एंव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरूग्राम टीम ने आज मंगलवार को हल्का पटवारी हल्का पटवारी, बालावास जाट तहसील बावल, जिला रेवाड़ी  को 11000 रुपए नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित हल्का पटवारी का नाम शमशेर है, जिसे बावल तहसील से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया तथा इस सम्बन्ध में आरोपित के विरूद्ध एफआईआर संख्या 29 दिनांक 5.8.2025 धारा 7 पीसी एक्ट थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरूग्राम में दर्ज किया गया है। आरोपित  को कल बुधवार को न्यायालय रेवाड़ी में पेश किया जाएगा।
  
शिकायतकर्ता ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो गुरूग्राम को दी गई शिकायत में आरोप  लगाया है कि उसके पिता का देहान्त दिनांक 19.1.2024 को हो गया था।  उसके पिता के नाम जमीन का विरासत इन्तकाल उसके व उसके भाई के नाम राजस्व रिकार्ड में दर्ज करने की एवज में आरोपित  शमशेर सिंह, हल्का पटवारी बालावास जाट द्वारा उससे 20,000/-रुपए नकद रिश्वत की मांग की गई। इस राशि में से वह 9,000/-रुपए पहले ही आरोपित  शमशेर पटवारी उपरोक्त को दे चुका है। अब आरोपित  बकाया राशि 11,000/-रुपए  नकद रिश्वत की मांग कर रहा है।

Related posts

उपलब्धि:दो हथियार तस्करों को जिला पलवल की अदालत ने सुनाई 10 वर्षों की कठोर सजा, और लगाया 5000 रुपए का जुर्माना।

Ajit Sinha

मॉनसून से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर लें संबंधित विभाग, लोगों को नही होनी चाहिए परेशानी: डीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद के टैक्सी ड्राइवर की हत्या गुरुग्राम में कार लूटने के उद्देश्य से की गई थी, इस हत्याकांड में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार ।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x