Athrav – Online News Portal
अपराध पलवल

डकैती के एक मुकदमे में बीते 25 सालों से फरार पांच हजार रूपए के इनामी अपराधी पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: राजस्थान पुलिस की गिरफ्त से बीते 25 सालों से एक डकैती के मामले में फरार चल रहे एक 5000 रुपए के इनामी अपराधी को पलवल क्राइम ब्रांच की टीम ने आज धर दबोचा। जल्द ही इस आरोपित को थाना विराटनगर जयपुर,राजस्थान के हवाले किया जाएगा। अब तक पलवल क्राइम ब्रांच की टीम कुल 11 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर चुकी हैं। पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि पलवल एसएसपीडॉक्टर अंशु सिंगला के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच हथीन इंचार्ज उपनिरीक्षक दीपक गुलिया की टीम ने मुखबिर तंत्र की सूचना के आधार पर राजस्थान पुलिस की गिरफ्त से डकैती वारदात में करीब 25 साल से फरार चल रहे पीओ करार एवं ₹5000 के इनामी बदमाश को काबू करने में सफलता हासिल की है। 

उनका कहना हैं कि वर्ष 1999 में 67000 रुपए और एक टेप रिकॉर्डर की डकैती वारदात के संबंध में थाना विराटनगर , जयपुर, राजस्थान में दर्ज मुकदमा नंबर – 09/1999 में उनकी टीम ने मुखबिर तंत्र की सहायता से पिछले 25 साल से राजस्थान पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे आरोपित को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपित पर फरार के चलते राजस्थान पुलिस द्वारा ₹5000 का इनाम भी घोषित किया हुआ था तथा आरोपित अदालत से पीओ करार भी था। उक्त मामले में स्थानीय पुलिस द्वारा पहले ही एक आरोपित  को गिरफ्तार किया जा चुका था। आरोपित  के विरुद्ध नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करके, थाना विराटनगर  जयपुर, राजस्थान के हवाले किया जाएगा। उनका कहना हैं कि क्राइम ब्रांच हथीन इंचार्ज उपनिरीक्षक दीपक गुलिया की टीम ने पिछले तीन माह की अवधि के दौरान ही 11 इनामी बदमाशों पर शिकंजा कसने में सफलता हासिल की है। इनमें ₹50000 का एक, ₹5000 के चार, ₹2500 का एक, ₹2000 के चार तथा ₹1000 का एक इनामी बदमाश शामिल है जिन पर हत्या,लूट ,हत्या के प्रयास,गोकशी , रेप,पॉक्सो आदि संगीन मामले दर्ज थे तथा लंबे समय से फरार चल हुए थे।

Related posts

फरीदाबाद: स्कूल मालिक से फिरौती मांगने के उद्देश्य से अपहरण के सनसनीखेज मामले में एक और आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

यूट्यूबर व बिग बॉस OTT-2 के विजेता एल्विस यादव से फोन पर एक करोड़ रूपए की फिरौती मांगने वाला पकड़ा गया।

Ajit Sinha

20 अवैध ऑटोमेटिक पिस्तौल के साथ दो हथियार तस्कर पकड़े गए।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x