Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर व छीना झपटी व मारपीट के मामले में दो महिलाएं सहित 4 लोग पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: थाना सारन के अंतर्गत पर्वतीय कॉलोनी पुलिस चौकी की टीम ने आज सोमवार को बलात्कार के झूठे केस फंसाने की धमकी देकर रुपए ऐंठने, छीना झपटी व मारपीट करने के सनसनीखेज मामले में दो महिलाएं सहित 4 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना सारन फरीदाबाद में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस टीम अब इससे आगे की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि अनिल निवासी बधाना, राजस्थान ने पुलिस चौकी पर्वतीय कॉलोनी की टीम को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह भिवाडी स्थित एक कंपनी में काम करता है, उसके साथ एक गौरी शंकर नाम का व्यक्ति भी काम करता है। कुछ दिन पहले उसके फोन पर एक मिस्ड कॉल आई, वापस कॉल करने पर एक महिला ने फोन उठाया और उनकी आपस में बात होने लगी। महिला ने उसको फरीदाबाद बुलाया, जिस पर वह गत 14 सितम्बर को गौरी शंकर के साथ चाचा चौक, फरीदाबाद आया। जहां पर वह महिला अपनी एक साथी महिला के साथ मिली, जो उनको अपने घर ले गई, जहां पर दो व्यक्ति आए और उसको जबरदस्ती कमरे में बंद कर दिया। फिर झूठे रेप केस में फसाने का डर दिखाकर उससे 10,000 रुपये वसूल लिए , उसके साथ मारपीट की तथा मोबाइल फोन छीन लिया। जिस शिकायत पर थाना सारन में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।उनका कहना है कि मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी पर्वतीय कॉलोनी की टीम ने फरीदाबाद निवासी महिला अभिलाषा (काल्पनिक नाम), प्रतिभा (काल्पनिक नाम) व दीपक तथा जिला अलवर के सोंख निवासी गौरीशंकर को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि गौरी शंकर शिकायतकर्ता के साथ भिवाडी स्थित एक कंपनी में काम करता है जिसकी दूर की रिश्तेदारी में एक महिला अभिलाषा (काल्पनिक नाम) से जानकारी थी, यह महिला फरीदाबाद में रहती है। गोरी शंकर ने शिकायतकर्ता का मोबाइल फोन नंबर उस महिला को दिया था। जिसने इस मोबाईल नंबर को प्रतिभा(काल्पनिक नाम) को दे दिया। प्रतिभा ने शिकायतकर्ता के पास मिस्ड कॉल की और उनकी बातें होनी शुरू हो गई। महिला ने शिकायतकर्ता को फरीदाबाद बुलाया, गत 14 सितम्बर को शिकायतकर्ता गौरी शंकर के साथ फरीदाबाद आया, जहां से उनको अपने घर ले गई। योजना अनुसार आरोपित दीपक व एक अन्य व्यक्ति वहां पर आए और शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की व उसके कपडे फाड दिए और झूठे बलात्कार के केस का डर दिखाकर 10,000 रुपये वसूल लिए तथा शिकायतकर्ता का फोन भी छीन लिया। इस पूरे षडयंत्र में गौरी शंकर भी शामिल था।सभी आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से दोनों महिला व गोरी शंकर के नीमका जेल में बंद करने के आदेश पारित किए गए है वहीं दीपक को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

फरीदाबाद :नेहरू ग्रांऊड स्थित सावित्री पॉलीटेकनिक फॉर वूमेन में लौहड़ी का त्यौहार बहुत धूमधाम से मनाया गया, थिरकी छात्राएं।

Ajit Sinha

मानव रचना और पीएसजी संसद भवन में राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद के पुरस्कार और समापन सत्र की करेंगे मेजबानी

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मीडिया कॉर्डिनेटर मुकेश वशिष्ट के प्रयास से सैकड़ों मायूस पेंशनधारियों के चेहरे एक दम से खिल उठे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x