Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

लग्जरी गाड़ियों का शौक पूरा करने के लिए वाहनों की चोरी करने वाले आरोपित को पुलिस ने फॉर्च्यूनर कार के साथ किया गिरफ्तार


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
कहावत है शौक बडी चीज होती है.. इसके लिए लोग कुछ भी कर गुजरने से गुरेज नही करते है, नोएडा के थाना-फेज-1 पुलिस ने एक ऐसे ही कार चोर को गिरफ्तार किया है जिसको लग्जरी गाड़ियों का शौक था। पैसा न होने के कारण उसका शौक पूरा नहीं हो पाया तो उसने रेकी कर लग्जरी गाड़ियों की चोरी करने लगा, वह खुद ही चलाता, और जब उस गाडी से मन भर जाता, औने-पौने दाम पर बेच कर नई गाड़ी चुरा लेता था पुलिस ने उसे हरियाणा नंबर की चोरी की फॉर्च्यूनर कार के साथ गिरफ्तार किया है.

पुलिस की गिरफ्त में खडे बिहार के कैमूर निवासी 21 वर्षीय जमील अंसारी को थाना फेज-1 टीम रविवार को फेज वन थाना क्षेत्र स्थित एजी एन्व्हायरो के पास से चोरी की फॉर्च्यूनर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब उससे गाडी के कागजात दिखाने को कहा तो वह कागजात नहीं दिखा सका। पूछताछ करने पर आरोपित ने बताया कि उसे लग्जरी गाड़ियों का काफी शौक है। पैसा न होने के कारण उसका शौक पूरा नहीं हो रहा था। ऐसे में अपने शौक को पूरा करने के लिए वह रेकी कर लग्जरी गाड़ियों की चोरी कर गाड़ियों की नंबर प्लेट हटाकर उसे खुद ही चलाता था.

इस दौरान अगर चोरी की गाड़ी का उसे अच्छा दाम मिल जाता है, तो आरोपित बेच भी देता है। पुलिस का कहना है कि आरोपित पूर्व में लग्जरी गाड़ियों की चोरी कर चुका है। आरोपित के खिलाफ दिल्ली और नोएडा के अलग-अलग थानों में दो केस दर्ज होने की जानकारी मिली है। जमील के पास से चोरी की जो गाड़ी बरामद हुई है, वह हरियाणा नंबर की है। पुलिस बिहार और हरियाणा समेत अन्य जगहों से भी आरोपित का आपराधिक इतिहास पता कर रही है।

Related posts

गुरुग्राम पुलिस ने गूगल को भेजा धारा 79(3)(b) आईटी एक्ट के तहत नोटिस, हटवाए दो ऐप्स  

Ajit Sinha

सोनीपत पुलिस ने जिले भर में चलाया कॉम्बिंग ऑपरेशन, आईडी व पहचान पत्र जाँचेsonipat

Ajit Sinha

गाड़ी की नंबर प्लेट से नंबर हटा कर नम्बर की जगह आगे BLACKLISTED तथा पीछे YADAV लिखवाया हुए था-छात्र पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x