Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

गर्लफ्रेंड के विवाद में एक व्यापारी के लापता 16 वर्षीय बेटा की हत्या, उसके शव को नहर में फेंका, फूटा गुस्सा, लगाया जाम।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नोएडा: ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र में स्थित बिलासपुर कस्बे के एक व्यापारी का 16 वर्षीय लड़का वैभव सिंघल 4 दिन पहले लापता हो गया था। परिवार वालों ने काफी तलाश करने के बाद उसकी सूचना पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की.  आज जब वैभव का चप्पल और कपड़े मिले तो परिवारजनों में मातम छा गया।  परिवार वालों ने बिलासपुर चौकी पर पहुंचकर एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार के सामने जमकर हंगामा किया. परिजनों का आरोप है कि पुलिस के लापरवाही के कारण वैभव बरामद नहीं हो पाया है, और उसकी हत्या हो गई।   

इस हत्या के विरोध स्वरूप व्यापारियों ने पूरे कस्बे की दुकानों को बंद कर दिया और सड़कों पर उतरकर उसने जाम कर दिया।  इस बीच हंगामा को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस वक्त मौके पर तैनात किया गया है।  लोगों के हंगामे के बाद हरकत मे आई पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक हत्यारे को गिरफ्तार किया है।  प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हत्या गर्लफ्रेंड को लेकर हुए विवाद के बाद  की गई थी. जानकारी के अनुसार वैभव के करीबी दो दोस्त उसको घुमाने के बहाने बुलाकर हत्या की और शव को नहर में फेंक दिया था।  वैभव का शव अभी तक बरामद नहीं हो पाया है। 

Related posts

दिल्ली पुलिस का छापा: 2600 किलोग्राम से अधिक मिलावटी मिठाई और प्रतिबंधित रसायन बरामद,17 आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

दो इंस्पेक्टरों सहित फरीदाबाद पुलिस के 7 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त,सीपी विकास अरोड़ा ने दी हार्दिक शुभकामनाएं

Ajit Sinha

फरीदाबाद:पुलिस और नगर निगम प्रशासन की संयुक्त ने दो और अपराधियों के अवैध प्रॉपर्टी पर चलाया बुल्डोजर-देखे वीडियो।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x