Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राष्ट्रीय हरियाणा हाइलाइट्स

बिप्लब देब ने अपनी माताजी के साथ प्रधानमंत्री मोदी से शिष्टाचार भेंट की

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:भाजपा के कद्दावर नेता, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा सांसद बिप्लब कुमार देब ने गुरुवार को अपनी माता के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। प्रधानमंत्री ने देब की माता  से कुशलक्षेम और स्वास्थ्य के संबंध में जाना। जबकि देब राजनीतिक विषयों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के बाद बिप्लब कुमार देब ने अपने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के फोटो साझा की। देब ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि आज का दिन मेरे लिए बहुत गर्व  और यादगार पलों वाला रहा। अपनी पूज्य माताजी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  से मिलने का सौभाग्य मिला।देब ने आगे लिखा कि हर बार की तरह प्रधानमंत्री  की सादगी, दूर की सोच और देश के प्रति उनका समर्पण हमें बहुत प्रेरणा देता है। उनसे मिलकर मन को आत्मबल और नई ऊर्जा मिलती है। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदर्शित इस आत्मीय परिवार भाव हेतु मैं अपनी हार्दिक कृतज्ञता प्रकट करता हूँ।

Related posts

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भारत में आयरलैंड के राजदूत केविन केली ने की मुलाकात

Ajit Sinha

चीनी नागरिक ने सट्टेबाजी एप से नौ दिनों में 1200 भारतीयों के 1400 करोड़ रुपये ठग लिए और फरार हो गया – कांग्रेस

Ajit Sinha

केजरीवाल सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार हैं,45 लाख खर्च करके प्लेन में चढ़ गुजरात जाते हैं,और ऑटो में बैठकर ड्रामा करते हैं-वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x