Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भारत में आयरलैंड के राजदूत केविन केली ने की मुलाकात


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से गुरुवार को हरियाणा राजभवन में भारत में आयरलैंड के राजदूत श्री केविन केली ने शिष्टाचार मुलाकात की। उनके साथ रेमंड मुलेन, उप राजदूत, पेदर ओ हुबैन, वाणिज्यदूत, द्वितीय सचिव, कैबरे ओ फियरघेल, वीजा कार्यालय के प्रमुख, तृतीय सचिव भी उपस्थित थे।राज्यपाल ने दोनों राष्ट्रों के पारस्परिक लाभ के लिए शिक्षा, कृषि, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हरियाणा सहित दोनों देशों के बीच सहयोग और विस्तार की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में अधिक सहयोग की आवश्यकता पर भी बल दिया।केली ने त्तात्रेय को बताया कि लगभग 12000 भारतीय छात्रों ने आयरलैंड में आगे की पढ़ाई के लिए आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि हर साल उनकी संख्या बढ़ रही है। केली ने भारत की चुनाव प्रणाली और लोकसभा चुनावों के संचालन के तरीके की भी प्रशंसा की।राज्यपाल ने उन्हें भारत के चुनाव आयोग की कुशल और पारदर्शी कार्यप्रणाली से अवगत कराया। दत्तात्रेय ने उन्हें हरियाणा की महान सांस्कृतिक विरासत के बारे में भी बताया, जहां भगवान कृष्ण ने कुरुक्षेत्र में गीता का उपदेश दिया था। इस अवसर पर दत्तात्रेय ने उन्हें भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। केली ने राज्यपाल दत्तात्रेय को एक विशेष उपहार भी भेंट किया।

Related posts

हरियाणा पुलिस की सिपाही परीक्षा लीक मामले में 7 आरोपित अरेस्ट,1 करोड रुपए में डील करके आंसर की प्राप्त की गई थी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हरियाणा कोर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन बनने पर बधाई देने वालों का लगा तांता: लखन सिंगला।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उपायुक्तों के साथ की अहम बैठक, बारिश व बाढ़ के हालातों पर की समीक्षा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x