Athrav – Online News Portal
नोएडा

तेज गति से आ रही एसयूवी मंदिर, ई रिक्शा को टक्कर मारने के बाद पलटी, एक घायल

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा मे बीएमडब्ल्यू कार के कहर का कोहराम अभी थमा भी नही था कि एक बार फिर रफ्तार का कहर दिखाई दिया,  आज तेज गति से आ रही एसयूवी 500 कार ने सेक्टर 30 डीपीएस स्कूल के सामने शनि मंदिर पर टक्कर मार दी और और नियंत्रित होकर ई रिक्शा और एक अन्य कार से टकराकर पलट गई.  इस घटना में ई रिक्शा चालक को गंभीर चोट आई हैं.  उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों गाड़ियों को हटा कर ट्रैफिक को सामान्य करने में जुटी है.

 टूटे हुए शनि मंदिर अवशेष और पलटी हुई एसयूवी कार की हालत को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह दुर्घटना कितनी भीषण थी। एसयूवी कार पलटने से पहले वहां से गुजर रहे एक ई रिक्शा को भी टक्कर मार दी.  जिसमें उसका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल ई रिक्शा चालक को अस्पताल में भर्ती कराया है.  जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है । पुलिस ने पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटा दिया है। 

Related posts

दीपावली पर अपने बच्चे से मिलने और और उसे उपहार देने लिए एक पिता धरने पर बैठा-देखें वीडियो

Ajit Sinha

लिफ्ट देकर लूटने वाले बदमाशों के गैंग और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, तीन बदमाश गोली लगने से हुए घायल।

Ajit Sinha

आकस्मिक निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से नदारत दिखे पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, 28 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x