Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राष्ट्रीय हरियाणा हाइलाइट्स

बिप्लब देब ने अपनी माताजी के साथ प्रधानमंत्री मोदी से शिष्टाचार भेंट की

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:भाजपा के कद्दावर नेता, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा सांसद बिप्लब कुमार देब ने गुरुवार को अपनी माता के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। प्रधानमंत्री ने देब की माता  से कुशलक्षेम और स्वास्थ्य के संबंध में जाना। जबकि देब राजनीतिक विषयों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के बाद बिप्लब कुमार देब ने अपने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के फोटो साझा की। देब ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि आज का दिन मेरे लिए बहुत गर्व  और यादगार पलों वाला रहा। अपनी पूज्य माताजी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  से मिलने का सौभाग्य मिला।देब ने आगे लिखा कि हर बार की तरह प्रधानमंत्री  की सादगी, दूर की सोच और देश के प्रति उनका समर्पण हमें बहुत प्रेरणा देता है। उनसे मिलकर मन को आत्मबल और नई ऊर्जा मिलती है। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदर्शित इस आत्मीय परिवार भाव हेतु मैं अपनी हार्दिक कृतज्ञता प्रकट करता हूँ।

Related posts

कसीनों पार्टी पर छापा, जुआ खेलते हुए महिलाओं सहित 68 लोग पुलिस हिरासत में, 22 बोतल अंग्रेजी शराब, 3,69,000 कैश व 20 वाहन बरामद।

Ajit Sinha

दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह को स्वाइन फ्लू होने के बाद दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है, कई कार्यक्रम रद्द

Ajit Sinha

खिलाड़ियों के लिए तृतीय श्रेणी की कुल नौकरियों में 3 प्रतिशत आरक्षण बहाल किया- मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x