Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने रेवाड़ी में लुहार खांड सिंह को किया सम्मानित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी नागरिक अभिनंदन समारोह के दौरान जिस भी शहर में जा रहे हैं वहां गरीबों, कारीगरों से मिलकर उनको सम्मानित कर रहे हैं। सैनी का मानना है कि करीगर व छोटे-छोटे काम करने वाले लोग आत्मनिर्भर भारत बनाने में बड़ा योगदान दे रहे हैं। बुधवार को भी सैनी का रेवाड़ी में नागरिक अभिनंदन समारोह था। समारोह के बाद सैनी सड़क किनारे लुहारों के पास पहुंच गए। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने रेवाड़ी में लुहार खांड सिंह पुत्र नत्थू सिंह को मिठाई का डिब्बा और शॉल देकर सम्मानित देकर किया। सैनी ने खांड सिंह से कहा कि प्रदेश के लुहार अपने हुनर व काम से देश की तरक्की और आत्मनिर्भर भारत बनाने में योगदान देते हुए प्रधानमंत्री मोदी का सपना साकार कर रहे हैं।

सैनी ने बताया कि छोटे कारीगर स्थानीय शिल्प के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रदेश अध्यक्ष से सम्मानित होने पर खुशी से उत्साहित लोहार खांड सिंह ने श्री सैनी का आभार जताया। खांड सिंह ने यह भी बताया कि हरियाणा में जब से मनोहर सरकार आई है गरीबों का बहुत ही ध्यान रखा जा रहा है। मनोहर सरकार में हर गरीब खुश है और उन्हें समय पर मूलभूत सुविधाएं सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ रेवाड़ी भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह चौहान व अन्य नेता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने राजस्थान एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए क्या कहा , लाइव सुने।

Ajit Sinha

भारत ने इंटरनेशनल IDEA की 2026 के लिए अध्यक्षता संभाली।

Ajit Sinha

आज हुई मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा ग्रुप-सी कर्मचारी (सेवा में भर्ती और शर्तें) विधेयक, 2020 पारित किया गया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x