Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक राष्ट्रीय हरियाणा

18 मार्च को फरीदाबाद में होगी भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:,हरियाणा:भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 18 मार्च को फरीदाबाद के भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल में होगी।  यह जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री एवं ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कंबोज ने बताया कि बैठक में  ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य राज्यसभा सांसद डा. के. लक्ष्मण मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

आज जिला भाजपा कार्यालय अटल कमल में ओबीसी मोर्चा के जिला व प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कर्णदेव कंबोज ने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, संसदीय बोर्ड सदस्य सुधा यादव, संगठन महामंत्री रविंद्र राजू, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद नायब सैनी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं हरियाणा प्रभारी गजेंद्र यादव का भी मार्गदर्शन मिलेगा । बैठक को प्रभावशाली एवं यादगार बनाने के लिए व्यवस्थाओं के निमित्त आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय फरीदाबाद अटल कमल में बैठक आयोजित की गई।

जिसमे देश व प्रदेश से भाग लेने आ रहे कार्यकर्त्ता, नेतागण व कार्यकारिणी सदस्यों के स्वागत व भोजन आदि की व्यवस्थाओं के लिए कार्यकर्त्ताओं की जिम्मेदारी तय की गई। बैठक में ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं हरियाणा प्रभारी गजेंद्र यादव,प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कंबोज, प्रदेश महामंत्री रामेश्वर प्रजापति व देवेंद्र पांचाल, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भगवान सिंह, श्याम सुंदर प्रजापति, महेंद्र यादव, जिला महामंत्री मनोज बालियान, प्रवीण चौधरी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

फरीदाबाद: खुद को सक्षम और कौशलवान बनाये युवाः कुलपति प्रो. तोमर

Ajit Sinha

नॉर्थन रेलवे बोर्ड ने ग्रीन फिल्ड कालोनी रेलवे अंडरपास के ऊपर एफओबी बनाने की मंजूरी दे दी, हरी निवास भड़ाना। 

Ajit Sinha

तिगांव कलस्टर और मेवात के सिंगर कलस्टर की 205.20 करोड़ रूपए  की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को मंजूरी प्रदान की

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x