Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:पुलिस लाइन में आधुनिक व पुराने हथियारों की प्रदर्शनी कर पुलिसकर्मियों को दी गई जानकारी.


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पुलिस के वीर जवानों की शहादत पर 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया तथा आगामी 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा, इस दौरान 21 से 31 अक्टूबर तक शहीदों की शहादत बारे आमजन को बताया जाएगा व इसी अवधि के दौरान पुलिस फ्लैग दिवस भी मनाया जाएगा। जिसके अंतर्गत फरीदाबाद पुलिस द्वारा आगामी 31 अक्टूबर तक प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन व पुलिसकर्मियों के बीच पुलिस के वीर जवानों की शहादत का व्याख्यान किया जाएगा। 

इस दौरान हथियारों का प्रदर्शन, फरीदाबाद पुलिस के शहीदों के गांव में कार्यक्रम, चित्र कलॉ व निबंध प्रतियोगिता, शहीदों की फिल्म, राष्ट्रीय पुलिस स्मारक,चाणक्यपुरी,नई दिल्ली में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का औपचारिक दौरा लघु सचिवालय, टाऊन पार्क सेक्टर-12,दशहरा ग्राउंड, एनआईटी व बल्लभगढ़ बस स्टैंड पर बैंड प्रस्तुति जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 21 अक्टूबर को हेल्थ चेकअप व रक्तदान शिवर का आयोजन किया गया था। जो इसी क्रम में पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश नरवाल IPS, के दिशा निर्देश के अंतर्गत एसीपी सराय के नेतृत्व में आज पुलिस लाइन सेक्टर -30 में आधुनिक व पुराने हथियारों की प्रदर्शनी के साथ-साथ फरीदाबाद पुलिस कर्मियों को इन आधुनिक व पुराने हथियारों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

Related posts

फरीदाबाद: पत्नी पर शक करता था से नाराज एक पति ने अपने चार मासूम बच्चों सहित ट्रेन के आगे छलांग लगा दी, पांचों की मौत हुई मौत।

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस को चेकिंग के दौरान एक कार से मिले 9 लाख रुपए कैश।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: शिव दुर्गा विहार में विजय संकल्प जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, दिया जीत का समर्थन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x