Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: समर ग्रैंड मैरिज हॉल में आज अचानक लगी भयंकर आग-देखें लाइव वीडियो


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सेक्टर 10-11 डिवाइडिंग रोड पर समर ग्रैंड मैरिज हॉल में अचानक आग लग गई जिसके चलते यहां पर करोड़ों के नुकसान होने का अनुमान है गनीमत यह रही कि यहां पर किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ और पुलिस विभाग और अग्निशमन विभाग ने अपनी मुस्तैदी दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया है।

खबर के मुताबिक डायल 112 और सेक्टर -11 पुलिस चौकी में सूचना मिली थी कि समर ग्रैंड मैरिज हॉल में आग लग गई है तो उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन कर इसकी जानकारी दी गई और फायर ब्रिगेड की गाड़ी  मौके पर पहुंच आग बुझाने में जुट गई।  मैरिज हॉल के  किचन के पास से आग लगना शुरू हुआ  है और धीरे-धीरे यह आग पूरे बैंकेट हॉल के अंदर फैल गई देख ते ही देखते आग ने बैंकेट हॉल को अपनी चपेट ले  लिया। आस पास के लोगों को घर से दूर और आसपास के दुकानदारों को भी दुकानों से दूर कर वहां से हटाया गया।

आग की लपटें इतनी तेज थी कि उनका दुआ आसमान में चारों तरफ फैलता हुआ दिखाई दिया। पुलिस की माने तो फायर ब्रिगेड की 13 गाड़ियों आग बुझाने में जुटी है और आग पर काबू पा लिया गया है। हॉल के अंदर काम करने वाले लोगों ने बचाव करते हुए किचन में रखें सभी सिलेंडरों को भी बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर रख दिया इस पूरी आगजनी में किसी के जान का नुकसान नहीं हुआ है। प्रत्यक्षदर्शी एक महिला ने बताया आग को  उसने सबसे पहले किचन के एक कोने से धीरे-धीरे उड़ता हुआ देखा, तुरंत उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

Related posts

डायल 112 के माध्यम से दी जा रही सुविधाएं व सेवाएं हुई और अधिक प्रभावी, रिस्पांस टाइम 15 मिनट से घटकर हुआ 8 मिनट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बीती रात सड़क हादसे में घायल दो व्यक्तियों को दुर्गा शक्ति पुलिस टीम ने पहुंचाया अस्पताल, उनके परिजनों को किया सूचित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : नेशनल हाइवे -2 पर चलती बस का टायर फटा, बस डिवाईडर पर चढ़ी, बस में सवार 35 लोग बाल बाल बचे,खुद देखिए वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x