Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: ऑनलाइन जुआ खेलते और खिलाते हुए 5 जुआरियों को पुलिस ने अरेस्ट किया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच,सेक्टर -17 की टीम ने आज ऑनलाइन कैसीनो खिलाने वाले के साथ में चार खेलने वाले जुआरियों को अरेस्ट किया हैं। पुलिस पकड़े गए जुआरियों के पास से 3 लेप टॉप , 2 डेस्कटॉप कंप्यूटर तथा 67500 रुपए बरामद किए हैं। 

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट किए गए जुआरियों  में धीरज, आलोक, अरुण, संतु कथा चंद्रेश का नाम शामिल है। सभी आरोपित फरीदाबाद के रहने वाले हैं। क्राइम ब्रांच, सेक्टर =17 और थाना कोतवाली में गश्त कर रही थी कि एक सूचना  प्राप्त हुई की एनआईटी का रहने वाला आरोपी धीरज अपने घर पर ऑनलाइन जुआ खिलाता है और फिलहाल एनआईटी टाउन नंबर एक में स्थित अपने घर में ऑनलाइन कसीनो खिला रहा है। इस  सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी के घर पर पहुंची जहां आरोपी अलग-अलग कमरों में बैठकर पीसीएम क्लाइंट नामक ऐप में कैसीनो खेल रहे थे। आरोपियों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि धीरज उन्हें ऑनलाइन कसीनो खिलाता है जिसके लिए धीरज ने इस ऐप में अपनी आईडी बना रखी है और उस आईडी से वह बाकी लोगों को जुआ खिलाता है।

पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से 3 लैपटॉप, 2 डेस्कटॉप कंप्यूटर तथा 67500 नकद बरामद किए गए। इसके पश्चात आरोपियों को पकड़ कर  थाने लाया गया और उनके खिलाफ जुआ अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ शुरू की गई। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी धीरज ने बताया कि उसे ऑनलाइन कैसीनो खिलाने के लिए कमीशन मिलता है। यदि खेलने वाले जुए में जीत जाते हैं तो उसे रकम का 5% और यदि वह हार जाते हैं तो उसे 20% कमीशन प्राप्त होता है। इस प्रकार आरोपी ने बताया कि वह जुआ खिलाकर काफी पैसे कमाता है। पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।

Related posts

फरीदाबाद: सीएम फ्लाइंग की टीम ने आज जिला पलवल के होडल में एक मिठाई की कंपनी में की छापेमारी की कार्रवाई-लाइव वीडियो

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में आयोजित श्री रामलीला मंचन में डांडिया नाईट और जय गुरु सत्संग वाले दिन युवी बिल्डर ने की खाने की विशेष व्यवस्था।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : हिंदू धर्म में छठ पूजा का अलग ही महत्व है, पंचतत्व यानि की जल, वायु, पृथ्वी, आकाश और अग्रि की संज्ञा दी गई है, शिव चरण लाल शर्मा

Ajit Sinha
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x