Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में आयोजित श्री रामलीला मंचन में डांडिया नाईट और जय गुरु सत्संग वाले दिन युवी बिल्डर ने की खाने की विशेष व्यवस्था।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:लवकुश श्री रामलीला ग्रीन फील्ड के बैनर तले, रामलीला ग्राउंड, सिनेमा साइट, मॉल रोड , ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद में 11 अक्टूबर रविवार से शुरू होने वाले भव्य श्री रामलीला मंचन में शामिल होने आए राम भक्तों के लिए यूवी बिल्डर के सीईओ शुभम अग्रवाल ने विशेष रूप से खाने की व्यवस्था की है, जो कि प्रसाद स्वरूप होगा। ये खाने की व्यवस्था दिनांक 17 और 21 अक्टूबर 2026 के लिए की गई है। इस दिन जय गुरु छत्तरपुर, दिल्ली के सत्संग व डांडिया नाईट वाले दिन के लिए विशेष रूप से रखी गई है। दिनांक 17 अक्टूबर को डांडिया नाईट व 21 अक्टूबर को जय गुरूजी का सत्संग वाले दिन खाने की व्यवस्था की गई है। ये सौभाग्य उन्हें भगवान श्री राम के आशीर्वाद प्राप्त हुई है, जिन्होंने उन्हें इस काबिल बनाया है।

सीईओ शुभम अग्रवाल ने “अथर्व न्यूज़” से बातचीत करते हुए कहा कि देश -विदेशों में श्री रामलीला मंचन तो नवरात्रों में होते ही रहना चाहिए,जो कभी रुकना नहीं चाहिए ,जो लोग श्री रामलीला मंचन का आयोजन करते है, वह कोई साधारण इंसान नहीं होते है, ये बात अलग है कि इसके लिए लोगों की नियत साफ़ हो, भगवान श्री राम के प्रति उनका पूर्ण श्रद्धा हो। आज के समय में युवा लोग रामायण की किताब कम पढ़ते है, गूगल और कंप्यूटर के युग में रामायण पढ़ने की जरुरत नहीं समझते हैं। ऐसे में श्री रामलीला मंचन के देखने से रामायण किताबें, भगवान श्री राम के किरदार निभाने वाले कलाकारों की वजह से युवा लोग भगवान श्री राम के जीवन को बखूबी समझते है। बातचीत के दायरे को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि लवकुश श्री रामलीला ग्रीन फील्ड , फरीदाबाद द्वारा आयोजित श्री रामलीला मंचन में उन्होनें दिनांक 17 अक्टूबर को डांडिया नाईट व 21 अक्टूबर को जय गुरु छतर पुर, दिल्ली वाले गुरु जी का सत्संग है, वाले दिन आए हुए श्री राम भक्तों के लिए उन्होनें अपनी तरफ से विशेष रुप से खाने की व्यवस्था की है। पूछने पर उन्होंने कहा कि 400 से 500 राम भक्तों के लिए खाने की व्यवस्था की गई है। उन्होनें ये भी कहा कि 31 अक्टूबर को भूमि पूजन वाले दिन भी 500 राम भक्तों के लिए खाने की व्यवस्था की गई थी, पर सिर्फ लगभग 200 राम भक्त ही आ पाए थे जो खाना बच गया था , वह सब रोड किनारे लंगर में बांट दी गई थी। उन्होंने से आमजनों से अपील की हैं कि श्री रामलीला को देखने के लिए जरूर आए, आयोजक ने आप सभी के लिए अच्छी खासी व्यवस्था की है। ग्रीन फील्ड कॉलोनी में आयोजित श्री राम में 9 राज्यों के संस्कृति को देखने के साथ अलग -अलग व्यंजन के स्वाद चखने को मिलेगा, प्रति दिन एक राज्य के संस्कृति एवं व्यंजन आप सभी को खाने को मिलेंगे।

Related posts

हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए गए नाईट डोमिनेशन अभियान के तहत प्रदेश भर में लगभग 42 हजार वाहनों को किया गया चेक।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एक महिला ने अपने मंगेतर के साथ मिलकर अपने पूर्व प्रेमी की रस्सी से गला घोंटकर सनसनीखेज हत्या कर दी -पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: फरीदाबाद निगम में 200 करोड़ के घोटाले का करारा जवाब देगी जनता – दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x