Athrav – Online News Portal
अपराध पलवल फरीदाबाद

फरीदाबाद/पलवल:3 हजार रुपये रिश्वत लेते पुलिस चौकी हथीन गेट का इंचार्ज रंगे हाथ गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़/पलवल: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), फरीदाबाद की टीम ने कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी हथीन गेट, थाना शहर पलवल के इंचार्ज उपनिरीक्षक राजेश कुमार को 3,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शिकायतकर्ता के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के मामले में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज न करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

शिकायतकर्ता ने एसीबी को शिकायत दी थी कि आरोपी उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने उसे अपने घर के सामने शराब का सेवन करते हुए पकड़ा था। इसके बाद आरोपी ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज न करने के बदले 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता के अनुरोध पर रिश्वत की राशि 10,000 रुपये से घटाकर 8,000 रुपये तय की गई। शिकायत के अनुसार, आरोपी पहले ही 5,000 रुपये रिश्वत के रूप में ले चुका था और शेष 3,000 रुपये की मांग कर रहा था।

शिकायत प्राप्त होने के बाद एसीबी की टीम ने मामले का सत्यापन किया और ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। कार्रवाई के दौरान आरोपी उप निरीक्षक राजेश कुमार को शिकायतकर्ता से 3,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।यह ट्रैप कार्रवाई निरीक्षक विजेंद्र सिंह, प्रभारी, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, यूनिट फरीदाबाद के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के दौरान राजपत्रित अधिकारी के रूप में ओम दत्त, कार्यकारी अभियंता, एफएमडीए, फरीदाबाद मौजूद रहे। आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 25, दिनांक 16 अक्टूबर 2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद में मामला दर्ज किया गया है।एसीबी द्वारा की गई इस ट्रैप कार्रवाई में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

Related posts

सामाजिक कार्यकर्ता पर गोली चला कर कातिलाना हमला करने के सनसनखेज मामले में 7 आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

एनआईटी डीसीपी डा. अर्पित जैन को मिठाई के डब्बे में नोटों का बंडल भर कर रिश्वत देने के जुर्म एक शख्स को किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में कानूनी नियमों को ठेंगा दिखाते हुए धड़ल्ले से चला रहा अवैध निर्माणों और दुकानों का खेला।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x