Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ऑनलाइन बुकिंग एप रेपिडो से बाइक टैक्सी बुक, महिला को सुनसान रास्ते पर ले जाकर छेड़छाड़ करने वाला चालक अरेस्ट।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा : फेज-1 पुलिस ने ऑनलाइन बुकिंग एप रेपिडो के चालक को एक महिला यात्री को घर छोड़ने के दौरान सुनसान रास्ते पर ले जाकर छेड़छाड़ करने पर महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक सेक्टर– 9 स्थित बैंक ऑफ इण्डिया के पास जेजे कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से रेपिडो की मोटरसाइकिल को बरामद किया है.

पुलिस के गिरफ्त खडा रेपिडो बाइक टैक्सी चालक मोहम्मद मन्नान है. एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि थाना फेस वन में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि शुक्रवार को अपने घर जाने के लिए एप के जरिए रैपिडो से बाइक टैक्सी बुक की थी। शिकायत में उसने आरोप लगाया है कि घर जाते समय बाइक टैक्सी चालक अन्नान घर छोड़ने के बहाने उसे सुनसान रास्ते से ले गया। इस दौरान आरोपी चालक ने रास्ते में महिला के साथ छेड़छाड़ की। आरोपी की इस हरकत से वह काफी डर गई थी। फिर भी उसने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी का विरोध किया और फिर इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी की तलाश तेज कर दी थी।
पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर शनिवार को बाइक टैक्सी चालक सेक्टर-9 झुग्गी झोपड़ी निवासी मन्नान को सेक्टर-9 से गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी की बाइक को भी कब्जे में ले लिया है।

एडसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि बाइक बुक होने के बाद मन्नान महिलाओं को शार्टकट के रास्ते जल्दी पहुंचाने की बात कहकर सुनसान इलाके ले जाता और गाड़ी खराब होने का बहाना बनाकर उनके साथ छेड़खानी करता था। एडीपीपी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में मन्नान ने बताया कि ये अब तक तीन महिलाओं के साथ छेड़खानी कर चुका है। सभी महिलाएं नोएडा से दिल्ली जाने के लिए बाइक बुक करती थी। इसके निशाने पर आफिस से वापस लौटने वाली महिलाएं ज्यादा होती थी।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित आईपीसी की धारा 354 के तहत एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Related posts

नोएडा में तेज रफ्तार हवाओं के बाद हुई मूसलाधार बारिश ने यहां के जीवन को कर दिया अस्त व्यस्त।

Ajit Sinha

पलवल: बहुचर्चित रेलवे कॉरिडोर जमीन घोटाला मामले में गठित एसआईटी ने आरोपी पटवारी को किया अरेस्ट, नौ सेल डीड बरामद

Ajit Sinha

एक डॉक्टर के घर से लगभग 35 लाख रूपए के सोन, डायमंड व नगदी चोरी का आरोपित चढ़ा पुलिस के हथ्थे , रिमांड पर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x