Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

हेड कॉस्टेबल के खिलाफ लड़की के साथ छेड़खानी करने का थाना सिविल लाइन्स, गुरुग्राम में केस दर्ज, निलंबित।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: गत 3 अप्रैल 2022 को एक हैडकांस्टेबल द्वारा एक युवती का छेडख़ानी की नीयत से विडियो बनाने की शिकायत पर थाना सिविल लाइन्स गुरुग्राम में भारतीय दंड संहिता की धारा 354C IPC के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपी हैडकांस्टेबल सुरेंद्र को उसी समय जांच में शामिल करके कार्रवाई की गई।

इस घटना की सूचना मिलते ही उच्च अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया तथा इसकी प्रारंभिक जांच की गई तथा आरोपित को निलंबित करके विभागीय जांच शुरू की गई। उच्च अधिकारियों ने यह भी निर्देश दिए हैं कि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो। गुरुग्राम पुलिस की इस प्रकार के अपराधों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाती है। हेड कांस्टेबल के विरुद्ध विभागीय जांच को भी त्वरित पूर्ण करके कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

अग्निवीर परीक्षा में फेल हो जाने के बाद युवक ने लगाया फांसी, मौत, पुलिस को मिले सुसाइड नोट।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पटवारी व नंबरदार 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Ajit Sinha

गुरुग्राम में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x