Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

पलवल ब्रेकिंग: गदपुरी थाना क्षेत्र में बने तालाब में नहाने गए दो मासूम बच्चे की डूबने से हुई मौत।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: गदपुरी थाना क्षेत्र में दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई,ये दोनों बच्चे कल शुक्रवार को पृथला -छपरौला के बीच एक तालाब हैं इसमें  ये दोनों बच्चे नहाने के लिए गए थे और दोनों बच्चे डूब गए और उनकी मौत हो गई। इनमें से एक का नाम प्रिंस हैं जिसकी उम्र लगभग 11 साल हैं, दूसरे बच्चे का नाम यस हैं और उसकी उम्र लगभग 10 साल हैं  ये दोनों बच्चे बिहार के रहने वाले हैं और दोनों अलग -अलग परिवार से  हैं। जब ये बच्चे तालाब में डूब रहे थे तो इन्हें वहां काम कर रहे मजदूरों ने तालाब से निकला और इसके नजदीक एक मंदिर हैं वहां ले गए।

इसके बाद दोनों बच्चों को अपने घर ले गए। जो सूचना मिलने पर वहां पर पुलिस पहुंची तो, उसके परिवार वाले ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया, इसी दौरान मृतक बच्चों के परिजन से किसी ने  कहा कि दोनों बच्चों के अंदर पानी भर गया  हैं और  हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टर इन बच्चों के अंदर से पानी निकाल देगा और दोनों बच्चे फिर से जीवित हो जाएंगे, इसके बाद परिजन अपने अपने बच्चों को लेकर सेक्टर -8 स्थित एक निजी हॉस्पिटल में ले गए जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चे प्रिंस और यस को मृत घोषित कर दिया। अब पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को  अपने कब्जे में लेकर फरीदाबाद के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया हैं जहां दोनों शवों का पोस्टमार्टम होना हैं।     

Related posts

फरीदाबाद: एक मंत्री की शिकायत पर ओल्ड नहरपार में बन रहे अवैध शॉपिंग काम्प्लेक्स पर धड़ल्ले से चल रहा बुल्डोजर।

Ajit Sinha

रविवार का दिन ऐतिहासिक, खरखौदा में मारुति-सुजुकी मेगा प्लांट की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रखेंगे आधारशिला – दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव  ने आज तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड विजेता अनीता कुंडू को दी बधाई  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x