Athrav – Online News Portal
गुडगाँव हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग :बिजली निगम का सहायक 15000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चण्डीगढ़: हरियाणा स्टेट विजीलैंस ब्यूरो ने आज उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के एक सहायक को एक सरकारी ठेकेदार से 15000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में अरेस्ट किया है।विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि अरेस्ट आरोपित की पहचान देवेंद्र सिंह के रूप में हुई है जो सब डिवीजन, बाबैन, कुरुक्षेत्र में तैनात था।

बिजली विभाग के एक सरकारी ठेकेदार शिकायतकर्ता ने चांद राम, कनिष्ठ अभियंता और उसके सहायक देवेंद्र सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करते हुए आरोप लगाया था कि दोनों आरोपितों ने उसके 97000 रुपये के लंबित बिलों को पास करने की एवज में 15000 रुपये की मांग की थी। विजिलेंस की टीम ने शिकायत के आधार पर रेड करते हुए सहायक देवेंद्र सिंह को डयूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ काबू किया।इस संबंध में दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

हरियाणा राज्य विजिलेंस ब्यूरो ने आज पटवारी को 24000 रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट किया।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:हरियाणा में चार आईएएस अधिकारियों का तबादला

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: अपनी नाकामी का ठीकरा दूसरों पर फोड़ रहे अरविंद केजरीवाल: नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha
1 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x