Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: कोरोना काल में काम धंधे खत्म हो गए, इसलिए पति संग मिलकर अपने सहेली के घर की लाखों की चोरी-अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :अपराध शाखा सेक्टर-85 ने आज आरोपित दंपती को अरेस्ट किया है। आरोपित मनीष पर अपनी पत्नी की सहेली के घर से रूपए व सहेली के पिता का मोबाईल फोन चोरी करने का गंभीर आरोप है। घटना पल्ला थाना क्षेत्र के रोशन नगर की है। इसी वर्ष जुलाई माह में पीड़ित कोमल के पास उनकी एक सहेली अपने पति मनीष के साथ रोशन नगर उनके घर रहने आई । आरोपित मनीष दिल्ली के मीठापुर का रहनेवाला है।

कोमल के पिता ने दो लाख तीस हजार रुपये अपने कमरे में रखे थे। अवसर पाकर दंपती ने पैसे व मोबाईल चुरा लिया और फरार हो गए । पीड़ित सहेली के घरवालों ने आरोपितों से संपर्क करने का पूरा प्रयास किया। किन्तु, पीड़ित द्वारा आरोपित पति-पत्नी से संपर्क नहीं हो पाया। फिर पीड़ित ने पल्ला थाना में दंपती के विरूद्ध मामला दर्ज करा दिया। शिकायत दर्ज होते ही आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी करने लगी। इसी क्रम में गुप्त सूत्रों की सहायता से पुलिस ने दंपती को अरेस्ट कर लिया। अरेस्ट के क्रम में पुलिस ने आरोपितों से चोरी किया गया मोबाइल और 11 हजार रुपये बरामद किया हैं । पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपितों ने अपना अपराध स्वीकारते हुए बताया कि कोरोना के कारण उनको कोई काम-धंधा नहीं मिल पा रहा था। इसलिए उसने लालच में आकर अपनी पत्नी की सहेली के घर से रुपये और मोबाइल चोरी कर ली।
पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में स्थानीय नीमका जेल भेज दिया गया।

Related posts

फरीदाबाद: अस्पतालों में भर्ती मरीजों में बिस्तरों की सूचना उपलब्ध करवाने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त: यशपाल

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: अपराध शाखा-17 और बदमाशों के बीच जमकर चली गोली, पुलिस ने दोनों बदमाशों को दबोचा,11 पिस्टल, 9 रौंद बरामद।

Ajit Sinha

फार्म हाउस कॉलोनी में डीटीपी एनफोर्समेंट जिला पलवल की टीम ने की भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को दिया अंजाम।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x