Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : हुड्डा ने सेक्टर -58 में कब्जाधारियों से करोड़ों की जमीनों मुक्त कराया, इस दौरान पुलिस के साथ मामूली झड़प।

 
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद  : हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा आज सेक्टर – 58 में अवैध रूप से किए गए  करीब दो एकड़ जमीनों को खाली करा कर उस जमीन पर अपना  कब्ज़ा ले लिया। इस दौरान पुलिस को  कब्जाधारियों के साथ मामूली झड़प का सामना करना पड़ा। जिस जमीन को हुड्डा द्वारा खाली कराया गया उसकी कीमत  करोड़ों में हैं।

                              संपदा अधिकारी महावीर प्रसाद का कहना हैं कि स्लेज नामक कंपनी ने पिछलें कई सालों से सेक्टर -58 में हुड्डा की करीब दो एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से कब्ज़ा किया हुआ था जिसे खाली करानें के उद्देश्य से आज उनकी टीम भारी पुलिस बल के साथ वहां पर पहुंच गए  और दो जेसीबी मशीनों की सहायता से कब्ज़ा किए गए जमीनों को खाली करा लिया। इस दौरान कब्ज़ाधारियों के साथ पुलिस की मामूली झड़प हुई। इस जमीन की कीमत करोड़ों रूपए में बताया गया हैं। इस दौरान डियूटी मजिस्टेट के रूप में बल्लभगढ़ एसडीएम प्रताप सिंह मौजूद थे। जबकि पुलिस बल नेतृत्व मुजेसर इलाके के एसीपी राधे श्याम कर रहे थे।
 

Related posts

स्कूटी सवार शख्स को आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने सरिए से पीट -पीट कर व सुए घोंप कर पैरों को तोड़ डाला

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के जन्म दिन उत्सव से राजनीतिक गलियारों में मची खलबली, लोगों में चर्चा।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: बीजेपी ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 18 मार्च को “अटल कमल” फरीदाबाद में होगी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x